{"_id":"64e9d9efe9b87fe1d5075624","slug":"madurai-train-fire-survivor-recounts-ordeal-2023-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Madurai Train: मैं तो सो रही थी, तभी आग-आग की चीखें सुनाई देने लगीं; ट्रेन हादसे से बचे लोगों ने सुनाई आपबीती","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Madurai Train: मैं तो सो रही थी, तभी आग-आग की चीखें सुनाई देने लगीं; ट्रेन हादसे से बचे लोगों ने सुनाई आपबीती
Sat, 26 Aug 2023 04:24 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै (तमिलनाडु)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मदुरै (तमिलनाडु)
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 26 Aug 2023 04:24 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश की रहने वाली अलका प्रजापति ने बताया कि वह आराम से सो रही थी, तभी आग-आग की चीखें सुनाई देने लगीं। चीखें सुनकर हम भी भागने लगे, लेकिन दरवाजा बंद था, इस वजह से हम वहां फंस गए और तभी....
विज्ञापन
ट्रेन हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तमिलनाडु के मदुरै रेलवे स्टेशन पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रेन के डिब्बे में आग लगने से 10 यात्रियों की मौत हो गई और 20 अन्य यात्री घायल हो गए। लेकिन इस ट्रेन हादसे में बचे लोगों ने अपनी आपबीती सुनाई कि उस दौरान क्या हुआ था? उत्तर प्रदेश की रहने वाली अलका प्रजापति ने बताया कि वह आराम से सो रही थी, तभी आग-आग की चीखें सुनाई देने लगीं। चीखें सुनकर हम भी भागने लगे, लेकिन दरवाजा बंद था, इस वजह से हम वहां फंस गए। तभी किसी ने दरवाजे का लॉक तोड़ दिया जिसके बाद हम बाहर आ पाए।
विज्ञापन
डिब्बे में इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था
आगे उन्होंने बताया कि डिब्बे में इतना धुआं था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था और कोई सांस भी नहीं ले पा रहा था। उन्होंने बताया 15-20 मिनट बाद रेलवे कर्मचारी वहां पहुंचे और आग बुझाने की पूरी कोशिश की। अलका प्रजापति अस्पताल में भर्ती हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन
स्लीपर कोच होने के कारण लोग जल्दी से नीचे नहीं उतर पाए
एक अन्य यात्री विनोद कुमार ने कहा कि आग लगने के बाद अचानक चीख-पुकार से उनकी नींद खुल गई और हम अपनी जान बचाने के लिए भागे। घटनास्थल पर कुछ महिलाओं को रोते हुए देखा। एक स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी, ऑटो-चालक मन्नान प्रकाश ने कहा कि आसपास के लोग आवाज सुनते ही दुर्घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन आग के कारण पास नहीं जा सके। कुछ अंदर फंस गए। स्लीपर कोच होने के कारण वे जल्दी से नीचे नहीं उतर सके।
विज्ञापन
जो पीछे थे वे भाग गए और जो आगे बैठे थे वे फंस गए
घटना में घायल हुईं एक महिला रेखा ने बताया कि मैं बीच वाली सीट पर लेटी थी और धमाके की आवाज सुनी। हर तरफ आग दिखाई दे रही थी। हम सभी तुरंत भागे और खिड़की के पास पहुंचे, लेकिन वह बंद थी। फिर हमने किसी तरह उसे खोला। जो पीछे थे वे भाग गए और जो आगे बैठे थे वे फंस गए।
रामेश्वरम जा रही थी ट्रेन
जानकारी के मुताबिक, ट्रेन रामेश्वरम जा रही थी। इसका नाम पुनालुर मदुरै एक्सप्रेस बताया जा रहा है। आग की चपेट में आने वाले कोच में ज्यादातर यात्री लखनऊ से सवार हुए थे। जान गंवाने वालों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के ही हैं। आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली। उस वक्त ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी थी। सुबह सात बजकर 15 मिनट पर लपटों पर काबू पा लिया गया। अन्य डिब्बों को कोई नुकसान नहीं हुआ है।