फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Will Karunanidhi's funeral be on Marina Beach or not? today 8 o'clock in the morning

LIVE: करुणानिधि का अंतिम संस्कार मरीना बीच पर होगा या नहीं? फैसला कुछ देर में

Wed, 08 Aug 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 08 Aug 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
 Will Karunanidhi's funeral be on Marina Beach or not? today 8 o'clock in the morning
चेन्नई के राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया करुणानिधि का पार्थिव शरीर।

तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम करुणानिधि की समाधि मरीना बीच पर बनेगी या नहीं इसका फैसला कुछ ही देर में आने वाला है। इस मामले में मद्रास उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है। दक्षिण की राजनीति के पितामह करुणानिधि की कल (मंगलवार) शाम 6 बजकर 10 मिनट पर कावेरी अस्पताल में हुई मृत्यु के बाद से ही इस मसले पर सामाजिक और राजनीतिक हलकों में कोहराम मचा हुआ है। हालांकि कल देर रात इस मामले की सुनवाई शरू तो हुई थी लेकिन अदालत सरकार की मनाही के तर्कों से संतुष्ट नहीं हुई थी। करुणानिधि का पार्थिव शरीर चेन्नई के राजाजी हॉल में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

विज्ञापन



लाइव अपडेट्स :

- करुणानिधि को मरीना बीच पर दफनाने के खिलाफ याचिका को मद्रास उच्च न्यायालय ने खारिज किया।  
 

- पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की भतीजी दीपा जयकुमार चेन्नई के राजाजी हॉल में एम करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने पहुंचीं।

- केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने चेन्नई के राजाजी हॉल में पूर्व तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम करुणानिधि को अंतिम सम्मान दिया।

- एम करुणानिधि की समाधि मरीना बीच पर बनेगी या नहीं इसका फैसला कुछ ही देर में आने वाला है। मामले में मद्रास उच्च न्यायालय में सुनवाई चल रही है। 

- तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित करुणानिधि के अंतिम दर्शन करने चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंचे।

- अंतिम दर्शनों के लिए करुणानिधि का पार्थिव शरीर राजाजी हॉल में रखा गया है।

 

 - करुणानिधि के अंतिम दर्शन के लिए राजाजी हॉल में लोग सुबह से ही जुट रहे हैं और पुलिस को अलर्ट में रखा गया है।

विज्ञापन

 

- सुपरस्टार रजनीकांत अपने दामाद धनुष के साथ राजाजी हॉल पहुंचे और करुणानिधि के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी।

 

- चेन्नई के राजाजी हॉल में रखे करुणानिधि के पार्थिव शरीर को तिरंगे से लपेटा गया है, वहीं टीटीवी दिनाकरन चेन्नई के राजाजी हॉल पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

- करुणानिधि के बेटे एमके अलागिरी और द्रमुक नेता अंदिमुथू राजाजी हॉल में मौजूद हैं।

 

- करुणानिधि के पार्थिव शरीर को सीआईटी कॉलोनी से राजा जी हॉल लाया गया है। 

 

- कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने सीआईटी कॉलोनी में पहुंचकर करुणानिधि के पार्थिव शरीर को दी श्रद्धांजलि।

 

- कनिमोझी के आवास पर उग्र भीड़ को शांत कराने में जुटी पुलिस को एक बार फिर डीएमके कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना पड़ा।

 Will Karunanidhi's funeral be on Marina Beach or not? today 8 o'clock in the morning
karunanidhi

इसीलिए मरीना बीच पर करुणानिधि के अंतिम संस्कार को लेकर डीएमके की अर्जी पर कार्यकारी मुख्य न्यायाधीश के घर पर दो जजों की बैंच के सामने सुनवाई के दौरान सरकार ने जवाब देने के लिए सुबह का वक्त मांगा। हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को फिर से अपना तर्क रखने के लिए बुधवार सुबह आठ बजे तक का समय दिया था। डीएमके ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि उन्हें कोई नई जगह नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें करुणानिधि को अन्ना स्कावयर मेमोरियल में दफनाने की मंजूरी चाहिए। डीएमके के मुताबिक करुणानिधि को दफनाने के मामले में मद्रास हाईकोर्ट का जल्द ही फैसला आएगा। 

हालांकि मंगलवार देर रात सुनवाई के दौरान करुणानिधि के अंतिम संस्कार विवाद में नया मोड़ तब आ गया जब मरीना बीच पर अंतिम संस्कार के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाले दोराईस्वामी ने अपनी याचिका वापस ले ली। चेन्नई के वकील दोराईस्वामी ने वे सारे केस वापस लेने का ऐलान किया है जो उन्होंने जयललिता को मरीना बीच पर दफ्न किए जाने के विरोध में दायर किए थे। उन्होंने कहा कि उनकी याचिका को आधार बनाकर ही तमिलनाडु सरकार करुणानिधि को मरीना बीच पर दफ्न करने की इजाजत नहीं दे रही है। उनका कहना है कि अब चूंकि उन्होंने केस वापस ले लिए हैं, इसलिए करुणानिधि को मरीना बीच पर दफ्न करने की इजाजत दी जाए।

उधर वीसीके अध्यक्ष ने केंद्र सरकार से करुणानिधि को मृत्युपरांत भारत रत्न देने की मांग की है।

डीएमके ने मरीना बीच पर जगह मांगी थी लेकिन राज्य सरकार ने इससे इनकार कर दिया। इसके बाद डीएमके ने मद्रास हाईकोर्ट में अपील की। वहीं कांग्रेस समेत अन्य दलों ने भी डीएमके के समर्थन में मरीना बीच पर अंतिम संस्कार की पैरवी की है। अभिनेता रजनीकांत, सिद्धार्थ व विशाल जैसे तमिल एक्टर और फारूक अब्दुल्ला ने भी डीएमके का समर्थन किया है।

सरकार ने पहले कहा था कि वह मरीना बीच पर करुणानिधि को दफनाने की जगह नहीं दे सकती है क्योंकि इस संबंध में मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका लंबित है। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एम के स्टालिन ने करुणानिधि के लंबे सार्वजनिक जीवन को याद करते हुए मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी को पत्र लिखा और उनसे मरीना बीच पर दिवंगत नेता के मार्गदर्शक सी एन अन्नादुरई के समाधि परिसर में जगह देने की मांग की। स्टालिन ने अपने पिता के निधन से महज कुछ ही घंटे पहले इस संबंध में मुख्यमंत्री से भेंट भी की थी। 

करुणानिधि के बेटे स्टालिन ने तमिल में भावुक शोक संदेश लिखा भी है। इसमें उन्होंने कहा है कि 'ज्यादातर समय मैं आपको बतौर नेता पुकारता था, क्या अब एक बार के लिए अप्पा (पिता) के नाम से बुला सकता हूं।' करुणानिधि के बेटे एम.के. स्टालिन ने डीएमके काडर से किसी भी तरह की हिंसा से दूर रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शांति बनाए रखें, क्योंकि यही अपने नेता के प्रति सम्मान जाहिर करने का तरीका है।  

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तमिल अभिनेता रजनीकांत, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट कर करुणानिधि के निधन पर शोक जताया है। पीएम नरेंद्र मोदी आज सुबह 7.30 बजे दिल्ली से चेन्नई के लिए रवाना होंगे। मोदी समेत कई दिग्गज नेता करुणानिधि के अंतिम दर्शन के लिए चेन्नई पहुंचेंगे। टीडीपी अध्यक्ष और तेलंगाना के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी आज चेन्नई पहुंचकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि देंगे। 

तमिलनाडु में सात दिन का शोक
करुणानिधि के निधन पर तमिलनाडु सरकार ने आज अवकाश और पूरे राज्य में सात दिन के शोक का एलान किया है। राज्य के मुख्य सचिव गिरिजा वैद्यनाथन ने बताया कि इस दौरान तिरंगा झुका रहेगा। सरकारी कार्यक्रम रद्द रहेंगे। दो दिन राज्य के सभी सिनेमा हॉल भी बंद रहेंगे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed