फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh: What is BJP Har Booth 370 mission BJP's special strategy from Chaitra Navratri to Ram Navami

मध्य प्रदेश: क्या है भाजपा का 'हर बूथ 370'  मिशन? चैत्र नवरात्रि से रामनवमी तक के लिए यह भाजपा की खास रणनीति

Wed, 03 Apr 2024 09:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 03 Apr 2024 09:40 PM IST
विज्ञापन
सार
महिला मोर्चा प्रदेश में 10 दिन का विशेष बूथ संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी एक लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर बैठक करेगी।
loader
Madhya Pradesh: What is BJP Har Booth 370 mission BJP's special strategy from Chaitra Navratri to Ram Navami
Lok Sabha Polls 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा के दिग्गज प्रचार मैदान में उतर गए है। इस बीच भाजपा ने पार्टी की महिला मोर्चा की टीम को भी एक्टिव कर कर दिया हैं। मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों को राज्य की महिला वोटर्स से संपर्क साधने के काम पर लगाया गया है। पार्टी ने महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं से कहा कि वे राज्य के हर बूथ पर 10 से 15 महिलाओं की चौपाल लगाए। एक बूथ पर छोटी छोटी 5 बैठक आयोजित करें।



महिला मोर्चा प्रदेश में 10 दिन का विशेष बूथ संकल्प अभियान शुरू करने जा रही है। इसमें महिला मोर्चा की पदाधिकारी एक लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली सभी विधानसभा सीटों पर बैठक करेगी। इसके अलावा चैत्र नवरात्र, गणगौर, रामनवमी और अक्षय तृतीया जैसे त्योहार मंडल और बूथ पर ही मनाएंगी। भाजपा ने महिलाओं कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे जनता के बीच सरकार की महिलाओं पर आधारित योजनाओं का प्रचार करें।


भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने कहना है कि हमने महिलाओं को हर बूथ पर 370 वोट बढ़ाने का टारगेट दिया है। भाजपा महिला मोर्चा इस विशेष कार्यक्रम के तहत हर बूथ को मजबूत करेगा। हमारी पार्टी का मंत्र है बूथ जीता चुनाव जीता, अपना बूथ सबसे मजबूत। इन्हीं मंत्रों को ध्यान में रखते हुए हम चौपाल बैठकों के माध्यम से हर बूथ पर पांच बैठक करेंगे। इस बैठक में हर वर्ग की महिलाओं को प्रतिनिधित्व होगा। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में प्रभाव रखने वाली प्रबुद्ध महिलाओं के साथ बुद्धिजीवी वर्ग और वरिष्ठ समाजसेवी महिलाओं के साथ हम चर्चा करेंगे।

भाजपा महिला मोर्चा के इस अभियान पर कांग्रेस पार्टी ने हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के मीडिया सलाहकार केके मिश्रा ने कहना है कि, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बहने वहां चुप हो जाती हैं जहां महिलाओं को जरूरत होती है। जब भाजपा महिला मोर्चा की बहनों को वोट चाहिए तो यह एक्टिव हो जाती हैं। जब मणिपुर में महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ तब ये बहनें खामोश थीं। कांग्रेस भी महिलाओं के बीच जाएगी अपनी बात रखेगी। आज सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण बहनों की अस्मिता की सुरक्षा करना है, उनके अधिकार देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed