फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh minor gang raped in Telangana death after three days

Telangana: मध्यप्रदेश की नाबालिग के साथ तेलंगाना में सामूहिक दुष्कर्म, घर आते वक्त रास्ते में मौत

Fri, 18 Aug 2023 01:10 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2023 01:10 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि मृतका बालाघाट जिले के काजिरी की रहने वाली थी। वह अपनी बहन के परिवार के साथ तेलंगाना के पेद्दापल्ली आई थी। यहां वह पेद्दापल्ली के अप्पन्नापेट में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंजूरी करती थी।

विज्ञापन
Madhya Pradesh minor gang raped in Telangana death after three days
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तेलंगाना में काम करने वाली एक किशोरी की मध्यप्रदेश आते वक्त मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पेद्दापल्ली में चार लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना तीन दिन पुरानी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही वे पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि पीड़िता मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के काजिरी की रहने वाली थी। वह अपनी बहन के परिवार के साथ तेलंगाना के पेद्दापल्ली आई थी। यहां वह पेद्दापल्ली के अप्पन्नापेट में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मंजूरी करती थी। परिजनों ने शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को काम दिलाने का झांसा देकर एक व्यक्ति उसे अपने घर ले गया। यहां अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ मिलकर युवक ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसे बस स्टैंड पर छोड़ दिया। बस स्टैंड पर पीड़िता को एक व्यक्ति ने पहचान लिया, जिसने उसे उसके घर छोड़ दिया। 

विज्ञापन

पीड़िता को हुई उल्टी
पुलिस ने आगे बताया कि घर पहुंची पीड़िता सामूहिक दुष्कर्म के कारण घायल हो गई थी। घर आने पर उसे गंभीर रक्तस्राव हुआ और उल्टी होने लगी। उसने अपनी बहन और उसके परिवार को पूरा घटनाक्रम बताया। परिवार ने गोपाल को इसकी जानकारी दी, जो उन्हेें काम के लिए मध्यप्रदेश से तेलंगाना लाया था। गोपाल ने पुलिस या फिर अस्पताल ले जाने के बजाये पीड़िता को 15 अगस्त को उसके पैतृक गांव भेज दिया। इस दौरान रास्ते में ही पीड़िता ने दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। नागरिक अधिकार मंच विरसम और तेलंगाना प्रजा फ्रंट के सदस्यों ने परिजनों से मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed