फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chouhan ends his 'peace fast' on Day 2

28 घंटे बाद शिवराज सिंह ने तोड़ा अनशन, कहा- किसानों के हित में उठाएंगे बड़े कदम

Sun, 11 Jun 2017 05:51 PM IST
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार
amarujala.com- presented by: मनीष कुमार Updated Sun, 11 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh: Shivraj Singh Chouhan ends his 'peace fast' on Day 2

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उपवास खत्म कर दिया है। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी और पार्टी सांसद प्रभात झा, नरेंद्र सिंह तोमर ने उन्हें जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। शिवराज मध्य प्रदेश में फैले किसान आंदोलन की शांति के लिए दो दिन से अनशन पर बैठे थे। शिवराज सिंह चौहान का उपवास 28 घंटों तक चला।

विज्ञापन
शिवराज ने कहा कि वे किसानों के लिए वो हर कदम उठाएंगे, जिससे उन्हें फायदा हो। इतना ही नहीं शिवराज ने किसानों के प्रतिनिधियों को वादा भी किया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, मध्य प्रदेश के कई बड़े जिले आंदोलन की आग में जल रहे हैं। किसानों ने कर्ज माफी और फसल के बेहतर रेट की मांग उठा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के विरोध में किसानों ने विरोध करना शुरू कर दिया, लेकिन ये विवाद ऐसे बढ़ा कि हालात जान-माल के नुकसान तक पहुंच गए। एमपी में कहीं किसान हाइवे और सड़कों पर नारेबाजी कर रहे हैं तो कहीं किसानों की लाश पर उनका परिवार रो रहा है।


बता दें कि एमपी से मंदसौर से इस बेकाबू आंदोलन की आग जली थी, जिसकी चिंगारी यहां के फंदा से लेकर राजधानी भोपाल तक पहुंच गई। दरअसल, मंदसौर में विरोध बढ़ा तो पुलिस ने फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में 5 किसानों की मौत हो गई और फिर प्रदर्शनकारियों का गुस्सा इस कदर बढ़ा की राज्य में हर जगह आग की लपटे दिख रही हैं।

इससे पहले, मंदसौर में मारे गए 6 किसानों के परिजनों ने उपवास पर न रहने की अपील की थी। किसानों ने कहा कि बस आप उनके गांव आए और हालातों का जायजा लें और देखे कि किसानों की हालत क्या है? जिसे शिवराज ने मान लिया और अपना उपवास खत्म कर दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed