फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan reaches Delhi, to meet PM Narendra Modi and top BJP leaders

दिल्ली: शिवराज और पीएम मोदी के बीच बैठक, कोरोना समेत इन मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed, 16 Jun 2021 02:34 PM IST
दीप्ति मिश्रा डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 16 Jun 2021 02:34 PM IST
सार

बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में कोविड की वर्तमान स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि मैंने कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी व तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर पीएम से चर्चा की।

 

विज्ञापन
Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan reaches Delhi, to meet PM Narendra Modi and top BJP leaders
पीएम मोदी और शिवराज सिंह की मुलाकात - फोटो : social media

विस्तार

नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार होने की खबरें छन-छन कर बाहर आ रही हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बीते दिनों हुई बैठकों ने इसे ओर हवा दे दी है। राज्यों में कुर्सी को लेकर खींचतान की खबरें भी सामने आ रही है। उत्तर प्रदेश की कशमकश पर भाजपा ठंडा पानी डाल चुकी है। कुछ दिनों पहले ऐसी ही खबरें मध्यप्रदेश से भी आई थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच आज बैठक हुई। हालांकि बैठक के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि राज्य में कोविड की वर्तमान स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराया। उन्होंने ट्वीट किया कि मैंने कोरोना नियंत्रण को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा अब तक किए गए प्रयासों की जानकारी दी व तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयारियों पर पीएम से चर्चा की।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


सदानंद गौड़ा और पीयूष गोयल से करेंगे मुलाकात
सीएम शिवराज सिंह चौहान मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने रात में ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। वे आज दोपहर 3:15 बजे केंद्रीय उर्वरक एवं रसायन मंत्री डीवी सदानंद गौड़ा से मिलेंगे। इसके बाद शिवराज शाम 4 बजे रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करेंगे।

सिंधिया-शिवराज के संतोष असंतोष के घटनाक्रम के बीच मंगलवार शाम को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अचानक दिल्ली पहुंच गए। सीएम शिवराज सिंह चौहान की दिल्ली यात्रा के साथ ही मध्यप्रदेश में एक बार फिर मुख्यमंत्री परिवर्तन की अटकलों को फिर से हवा मिल गई। कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवराज को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह देकर दिल्ली बुलाया जा सकता है। मध्यप्रदेश की कमान किसी ओर को सौंपी जा सकती है। हालांकि, भाजपा वाले इन अटकलों को निराधार बता रहे हैं।

शिवराज के खिलाफ हो रही लॉबिंग
मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि मध्यप्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जबरदस्त तरीके से लॉबिंग चल रही है। सभी नेताओं और मंत्रियों की बीच बंद कमरा मेल मुलाकात रोज हो रही है। इन सभी बैठकों में सीएम को छोड़कर सभी नेता मौजूद रहते थे। राज्य में नर्मदा परियोजना में हुए घोटाले और कैबिनेट में हुई झड़प के मामले भी मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा दिल्ली लेकर पहुंचे थे। परियोजना में भ्रष्टाचार की जो बातें सामने आ रही है, इसकी सफाई देने ही सीएम शिवराज दिल्ली पहुंचे है। कहीं न कहीं प्रदेश में जल्द नेतृत्व परिवर्तन हो सकता है।

शिवराज ने बदला रुकने का ठिकाना 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार शाम 7 बजे दिल्ली पहुंचे। आमतौर पर मध्यप्रदेश भवन में रुकने वाले शिवराज इस बार चाणक्यपुरी से दूर वसंतकुंज के मध्यांचल भवन में रुके हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed