फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh beats Rajasthan Maharashtra in Soyabean Production Farmers condition news and updates

Soyabean: MP ने राजस्थान-महाराष्ट्र को फिर पछाड़ा, क्यों सोया स्टेट बनने के बाद भी किसानों के हाथ हैं खाली?

Tue, 03 Sep 2024 06:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 03 Sep 2024 06:49 PM IST
विज्ञापन
सार
पिछले दो सालों से मध्यप्रदेश में सोयाबीन उत्पादन में कमी आने से मध्यप्रदेश पिछड़ गया था। वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र 5.47 मिलियन टन उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर था और देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में 42.12 फीसदी का योगदान था और जबकि मध्यप्रदेश 5.39 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। 
loader
Madhya Pradesh beats Rajasthan Maharashtra in Soyabean Production Farmers condition news and updates
सोयाबीन उत्पादन में नंबर-1 हुआ मध्य प्रदेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश ने एक बार फिर सोयाबीन प्रदेश का तमगा अपने नाम कर लिया है। एमपी ने इस मामले में अपने प्रतियोगी राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान को पीछे छोड़ दिया है। भारत सरकार के जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार मध्यप्रदेश 5.47 मिलियन टन सोयाबीन उत्पादन के साथ पहले नंबर पर आ गया है। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश का योगदान 41.92 फीसदी है। जबकि महाराष्ट्र 5.23 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर है। देश के कुल उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 40.01 फीसदी है। जबकि राजस्थान 1.17 मिलियन टन उत्पादन के साथ तीसरे नंबर पर है। देश के कुल सोया उत्पादन में राजस्थान का योगदान 8.96 फीसदी है। मध्यप्रदेश में सोयाबीन का रकबा 2022-23 की अपेक्षा 2023-24 में 1.7 फीसदी बढ़ा और क्षेत्रफल पिछले साल 5975 हजार हेक्टेयर से बढ़कर 2023-24 में 6679 हजार हेक्टेयर हो गया है। 


दरअसल, पिछले दो सालों से मध्यप्रदेश में सोयाबीन उत्पादन में कमी आने से मध्यप्रदेश पिछड़ गया था। वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र 5.47 मिलियन टन उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर था और देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में 42.12 फीसदी का योगदान था और जबकि मध्यप्रदेश 5.39 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। देश के कुल सोया उत्पादन में योगदान 41.50 फीसदी था। वर्ष 2021-22 में भी महाराष्ट्र 6.20 मिलियन टन उत्पादन के साथ प्रथम स्थान पर था। राज्य का देश के सोयाबीन उत्पादन में 48.7 फीसदी का योगदान था। जबकि मध्यप्रदेश 4.61 मिलियन टन के साथ दूसरे नंबर पर था। देश के कुल उत्पादन में इसका योगदान 35.78 फीसदी था। जबकि वर्ष 2020-21 में मध्यप्रदेश 5.15 मिलियन टन उत्पादन के साथ पहले स्थान पर रहा था। देश के कुल सोयाबीन उत्पादन में 45.05 फीसदी का योगदान था। इस साल महाराष्ट्र 4.6 मिलियन टन उत्पादन के साथ दूसरे नंबर पर था और राजस्थान तीसरे नंबर पर था।


पिछले वर्षों में सोयाबीन उत्पादन और क्षेत्रफल में उतार-चढ़ाव होता रहा है। सोयाबीन के क्षेत्रफल में वर्ष 2018-19 की तुलना में वर्ष 2019-20 में 14.30 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। सोयाबीन क्षेत्रफल 2018-19 में 5019 हजार हेक्टेयर था, जो 2019-20 में बढ़कर 6194 हजार हेक्टेयर हो गया। इसी दौरान सोयाबीन का उत्पादन 2018-19 में 5809 हजार मीट्रिक टन था जो 2019-20 में कम होकर 3856 हज़ार मैट्रिक टन हो गया। सोया उत्पादन में 33.62 फीसदी की कमी आई।

किसान कर रहे 6000 रुपये एमएसपी की मांग
एक ओर जहां मध्यप्रदेश सोयाबीन उत्पादन में टॉप पर आ गया है। वहीं, दूसरी ओर सोयाबीन की कम कीमत को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं। किसानों ने प्रदेश में सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6000 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की है। किसानों ने एमएसपी बढ़ाने के लिए 1 सितंबर 2024 से आंदोलन शुरू कर दिया है। एसकेएम ने मध्यप्रदेश के किसानों से आह्वान किया था कि वे सभी ग्राम पंचायतों के सचिव को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपे। इसकी शुरुआत सोमवार से हो चुकी है। किसानों का ये विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम पूरे हफ्ते चलेगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि वे पंचायत स्तर पर ज्ञापन सौंपने की मुहिम चलाकर राज्य के हर किसान तक इस विषय को पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed