फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh Agriculture Success Soya State Protein Capital like recognition

Agriculture: MP को दोबारा ऐसे मिला देश के 'सोया स्टेट' का दर्जा, राज्य पहले से क्यों कहलाता है प्रोटीन कैपिटल?

Wed, 24 Jul 2024 09:44 PM IST
ज्योति भास्कर डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला Published by: ज्योति भास्कर Updated Wed, 24 Jul 2024 09:44 PM IST
सार

मध्य प्रदेश ने अपना 'प्रोटीन कैपिटल' का दर्जा बरकरार रखा है। यह देश में ज्यादा दलहन उत्पादन वाला राज्य बना हुआ है। इसके अलावा प्रदेश का खोया हुआ 'सोया स्टेट' का दर्जा वापस मिल गया है।

विज्ञापन
Madhya Pradesh Agriculture Success Soya State Protein Capital like recognition
मध्य प्रदेश कई पैमानों पर अग्रणी प्रदेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर हैं। प्रदेश को एक बार फिर उसका खोया हुआ 'सोया स्टेट' का दर्जा वापस मिल गया हैं। राज्य के किसानों ने एक बार फिर सोयाबीन उत्पादन में मध्यप्रदेश को अव्वल बना दिया है। पिछले साल सोयाबीन उत्पादन में मध्य प्रदेश का पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र आगे निकल गया था। जबकि एमपी दूसरे नंबर था। इसकी मुख्य वजह राज्य में कभी बारिश तो कभी सूखा थी। इसकी वजह से फसल का बहुत नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश देश में ज्यादा दलहन उत्पादन वाला राज्य
हाल ही में आए आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि सोयाबीन उत्पादन में मध्य प्रदेश एक बार फिर नंबर 1 हो गया है। वहीं, सोयाबीन के अलावा चना उत्पादन में भी महाराष्ट्र को पीछे करते हुए मध्य प्रदेश देश का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य बन गया है। यहीं नहीं, प्रदेश ने अपना 'प्रोटीन कैपिटल' का दर्जा बरकरार रखते हुए देश में ज्यादा दलहन उत्पादन वाला राज्य बना हुआ है।
विज्ञापन


सोयाबीन को आम लोग अपने आहार में शामिल करते हैं
विश्व में भारत सोयाबीन उत्पादन के मामले में चौथे स्थान पर है। सोयाबीन को पीला सोना भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल कई चीजों में होता हैं। सोयाबीन के तेल से लेकर इसका प्रयोग सोया बड़ी, सोया दूध, सोया पनीर आदि खाद्य सामग्री बनाने में भी होता है। सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, विटामिन-ई, विटामिन-बी, थायमिन और अमीनो अम्ल पाया जाता है। इसलिए सोयाबीन को आम लोग अपने आहार में भी शामिल करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मक्का के पैदावार में तीसरे नंबर पर एमपी
मध्यप्रदेश कृषि क्षेत्र में अन्य राज्यों से काफी आगे है। राज्य में बड़े पैमाने पर सभी फसलों की खेती की जाती है। राज्य के किसान मुख्य तौर पर किसान तिलहन और दलहन की फसलों की खेती करते है। एमपी जहां सोयाबीन और चना उत्पादन में पहले नंबर है। जबकि गेहूं तिलहन, रेपसीड, सरसों उत्पादन में दूसरे पायदान पर है। जबकि मक्का के पैदावार में तीसरे नंबर पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed