{"_id":"66a91d3d808058a83b0b630a","slug":"madan-rathod-met-pm-modi-after-becoming-rajasthan-unit-president-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP: राजस्थान अध्यक्ष बनने के बाद मदन राठौड़ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP: राजस्थान अध्यक्ष बनने के बाद मदन राठौड़ ने की पीएम मोदी से मुलाकात, संगठन को मजबूत करने पर जोर
Tue, 30 Jul 2024 10:35 PM IST
शिव शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शुक्ला
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करते हुए राजस्थान भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष मदन राठौड़
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने अपने उन किलों को दोबारा सहेजने का काम शुरू कर दिया है, जिसमें उसे पिछले लोकसभा चुनावों में नुकसान हुआ था। इसी कोशिश में पार्टी ने राजस्थान की कमान ओबीसी समुदाय से आने वाले पार्टी के राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ के हाथों में सौंप दी है। पार्टी को उम्मीद है कि पिछले समुदाय से आने वाले मदन राठौड़ पार्टी को राजस्थान में दोबारा मजबूत कर सकेंगे।
विज्ञापन
राजस्थान भाजपा का अध्यक्ष बनने के बाद मदन राठौड़ ने पहली बार मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वयं को पार्टी का अध्यक्ष बनाए जाने के लिए धन्यवाद दिया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्य में पार्टी को मजबूत करने के लिए मजबूती से काम करने को कहा है। पीएम से मुलाकात के बाद मदन राठौड़ ने कहा है कि वे केंद्र सरकार को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संगठन की पूरी ताकत का उपयोग करेंगे। इसके माध्यम से राजस्थान के गरीब, युवा, महिला और कमजोर वर्ग के लिए काम किया जाएगा।
विज्ञापन