मां तुझे प्रणाम : अमर उजाला के साथ मनाएं आजादी का जश्न, डिजिटल प्रतियोगिताओं में लें भाग
- बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए होंगी प्रतियोगिताएं, डिजिटल कवि सम्मेलन में उठाइए कविताओं का लुत्फ
- रजिस्ट्रेशन तथा अपनी प्रविष्टि mtp.amarujala.com पर अपलोड करने की आखिरी तिथि 14 अगस्त है
- विजेताओं के नाम 20 अगस्त तक समाचार पत्र और mtp.amarujala.com वेबसाइट पर घोषित होंगे
- प्रतियोगिताओं के विजेताओं को अमर उजाला दफ्तर में आमंत्रित कर प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए जाएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में आजादी के जश्न का सुरूर अगस्त महीना आने के साथ ही शुरू हो चुका है। अमर उजाला भी अपने पाठकों के लिए देशप्रेम का यह त्योहार मनाने के लिए 'मां तुझे प्रणाम' अभियान लेकर आया है। इस अभियान के तहत देश को आजाद कराने वाले वीरों के प्रति अपने सम्मान को प्रदर्शित करने के लिए कई कार्यक्रमों के साथ कई तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी होगा। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमर उजाला ऑनलाइन काव्य कैफे का भी आयोजन होगा, जिनमें जानेमाने कवि अशोक चक्रधर और हरिओम पवार भी प्रस्तुति देंगे।
कोरोना वायरस वैश्विक महामारी की वजह से उपजे हालात को लेकर अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए अमर उजाला के इस अभियान में ऑनलाइन प्रतियोगिताएं और डिजिटल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे सोशल डिस्टेंसिंग जैसे मानक बरकरार रहें और आजादी के जश्न के साथ हम कोरोना वायरस से भी जंग जीत सकें। तैयार हो जाइए हमारे साथ भारत माता को एक अनूठे अंदाज में प्रणाम करने के लिए...
इन प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, ऐसे ले सकेंगे हिस्सा
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता : वीरों को नन्हों का सलाम
देश के भविष्य नन्हे-मुन्नों के लिए होने वाली इस प्रतियोगिता में दो से आठ साल तक के बच्चे प्रतिभाग कर सकते हैं। इसमें भाग लेने के लिए माताएं अपने बच्चों को अपने पसंदीदा नेशनल हीरो की तरह से कपड़े पहना कर उनकी तस्वीर mtp.amarujala.com पर अपलोड कर सकती हैं। 10 बेहतरीन तस्वीरों को पुरस्कृत किया जाएगा।
चित्रकला प्रतियोगिता : तस्वीर आजादी की
इस प्रतियोगिता में कक्षा तीन से कक्षा 10 तक के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर सकते हैं। छात्रों को 'तस्वीर आजादी की' विषय पर अपनी कल्पनाओं को रंग देने हैं और एक चित्र बनाना है। सभी छात्र विषय के अनुरूप चित्र बना कर वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। चित्र पर नाम, नंबर, कक्षा, शहर और ईमेल पता लिखा हो। प्रतियोगिता में हर कक्षा से तीन विजेता चुने जाएंगे।
लेखन प्रतियोगिता : देश के नाम पैगाम
इस प्रतियोगिता में दो वर्ग होंगे। पहले वर्ग में 17 से 22 वर्ष आयु वर्ग के लोग भाग ले सकते हैं और दूसरे वर्ग में 23 और इससे अधिक आयु के लोग भाग ले सकते हैं।
प्रतिभागी विषय के अनुरूप स्लोगन या कविता लिख कर अपलोड कर सकते हैं। स्लोगन अधिकतम 24 शब्दों का होना चाहिए। दोनों वर्गों से पांच सबसे अच्छी रचनाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
ये डिजिटल कार्यक्रम होंगे, ऐसे हों शामिल
काव्य कैफे (कवि सम्मलेन) : जरा याद करो कुर्बानी
14 अगस्त शाम सात बजे से अमर उजाला की ओर से डिजिटल काव्य कैफे का आयोजन कराया जाएगा। इस कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवियों के साथ कुछ चुनिंदा नए कवियों को भी मौका दिया जाएगा। कार्यक्रम का लाइव प्रसारण अमर उजाला के फेसबुक पेज व यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा।
कार्यक्रम : राष्ट्र के नाम
15 अगस्त को सुबह 10 बजे 'राष्ट्र के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पाठकों से अपील है इस कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए वे अपने-अपने घरों में सपरिवार 52 सेकंड के लिए खड़े होकर राष्ट्रगान गाएं। इस कार्यक्रम के समर्थन में mtp.amarujala.com पर जाकर शपथ भी लें।
यह अपनी तरह का एक अनूठा प्रयास होगा। कोरोना कोरोना वायरस महामारी के कारण घरों से बाहर निकल कर आजादी का पर्व मनाना कठिन भी है और असुरक्षित भी। ऐसे में इस कार्यक्रम से जुड़कर अपने घरों में रहकर एक ही समय पर लाखों परिवार कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं।