फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maa Tujhe Pranam  campaign started express your love for your country through painting and photography

Maa Tujhe Pranam: 'मां तुझे प्रणाम' अभियान शुरू, चित्रकारी-फोटोग्राफी के माध्यम से अभिव्यक्त करें देश प्रेम

Thu, 21 Jul 2022 09:17 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 21 Jul 2022 09:17 AM IST
सार

अमर उजाला के अभियान में हिस्सा लेने के लिए 15 अगस्त तक प्रविष्टियां भेजी जा सकेंगी। विजेताओं को तीन लाख रुपये तक के पुरस्कार दिए जाएंगे।

विज्ञापन
Maa Tujhe Pranam  campaign started express your love for your country through painting and photography
अमर उजाला अभियान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

देश के सबसे प्रतिष्ठित मीडिया समूह अमर उजाला का अभियान 'मां तुझे प्रणाम' अपने 19वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। इस बार आजादी के अमृत महोत्सव यानी 75वें वर्ष के मौके पर हो रही इस पहल 'मशाल' की शुरुआत 20 जुलाई से होगी। इसके तहत चित्रकारी और फोटोग्राफी प्रतियोगिता होगी, जिनके लिए 15 अगस्त तक प्रविष्टियां भेजी जा सकेंगी। खास बात यह है कि इस वर्ष चुनिंदा विजेताओं के लिए तीन लाख रुपये तक के नकद पुरस्कार भी रखे गए हैं।

विज्ञापन

 
पुरस्कार राशि (रुपये में)
प्रथम 25000
द्वितीय 15000
तृतीय 10000
10 सांत्वाना 2000


चित्रकला प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता के तहत आप आजादी के 75 वर्षों को अपनी चित्रकारी के माध्यम से दर्शा सकते हैं। देश प्रेम की भावना को भी चित्रकारी के जरिए प्रदर्शित कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन


फोटोग्राफी प्रतियोगिता
इस प्रतियोगिता के तहत आप अपने द्वारा खींची गई ऐसी फोटो भेज सकते हैं, जो आजादी के 75 वर्षों को एक फ्रेम में दर्शाती हो। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रविष्टियां भेजने से जुड़े अहम बिंदु

  • चित्रकला प्रतियोगिता और फोटोग्राफी प्रतियोगिता में 10 से 18 वर्ष और 19 वर्ष से अधिक उम्र के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।
  • आप क्यूआर कोड स्कैन कर भी अपनी प्रविष्टि भेज सकते हैं। प्रविष्टि भेजने की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2022 है।
  • दोनों प्रतियोगिताओं में देशभर से मिली सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन किया जाएगा। वरिष्ठ कलाकारों का निर्णायक मंडल प्रविष्टियों को लेकर निर्णय देगा।
  • चयनित प्रतिभागियों द्वारा बनाए गए चित्र और फोटो के आधार पर 75 हजार ग्रीटिंग कार्ड तैयार किए जाएंगे, जिन्हें देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा। इन ग्रीटिंग कार्ड पर प्रतिभागियों का नाम भी होगा।
  • विजेताओं के हुनर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदर्शित करने की कोशिश की जाएगी।
  • इस अभियान में हिस्सा लेने या अधिक जानकारी के लिए आप https://www.amarujala.com/tags/mtp पर विजिट करें या 9982997577 पर मिस कॉल दें।
  • ये दोनों ही प्रतियोगिता आपको अपने हुनर का इस्तेमाल करते हुए देश प्रेम अभिव्यक्ति करने का अवसर देंगी। ...तो आइए इस मशाल को हम सब मिलकर रोशन करें और 'मां तुझे प्रणाम' अभियान का हिस्सा बनें।
  • अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9839933379 अथवा 9559575757
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed