{"_id":"59cb77104f1c1bda538b49d1","slug":"m-thambidurai-on-aiadmk-rift-two-leaves-symbol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभी खत्म नहीं हुआ AIADMK के दोनों धड़ों का मतभेद, एम थम्बीदुरई बोले- उम्मीद है सब जल्द ठीक होगा","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अभी खत्म नहीं हुआ AIADMK के दोनों धड़ों का मतभेद, एम थम्बीदुरई बोले- उम्मीद है सब जल्द ठीक होगा
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 27 Sep 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
एम थम्बीदुरई
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के सीनियर नेता एम थम्बीदुरई ने बताया है कि AIADMK पार्टी में कलह अभी पूरी तरह से शांत नहीं हुई है लेकिन जल्द ही सबकुछ सही कर लिया जाएगा। थम्बीदुरई ने बताया कि AIADMK का जो 'दो पत्तियों' वाला चिन्ह चुनाव आयोग ने जब्त कर लिया था उसको जल्द से जल्द वापस लेने की कोशिश जारी है।
थम्बीदुरई ने कहा कि अभी कुछ मुद्दों पर हमारे नेताओं में कलह है लेकिन मुझे लगता है कि इसको जल्द से जल्द ठीक कर लिया जाएगा। थम्बीदुरई ने आशा जताई कि जो नेता नाराज चल रहे हैं वे भी आने वाले दिनों में उनके साथ होंगे।
यह भी पढ़ें: जयललिता की मौत की होगी न्यायिक जांच, रिटायर्ड जस्टिस को बनाया गया प्रमुख
विज्ञापन
एम.थम्बीदुरई लोकसभा उपाध्यक्ष भी हैं। वह जललिता के खास भी थे। हाल में एम.थम्बीदुरई ने कहा था कि जयललिता के आखिरी दिनों में वह उनको देख नहीं पाए थे। एम.थम्बीदुरई ने कहा था कि उनका काम बस वीआईपी को अटेंड करना और उनको डॉक्टर के पास तक लेकर जाना था।

क्यों छिना चिन्ह?
पिछले साल पांच दिसंबर को जयललिता का निधन हो गया था।
- फोटो : PTI/FILE
अन्नाद्रमुक के चुनाव चिह्न ‘‘दो पत्तियां’’ पर पार्टी के दो धड़ों (पलानीसामी और पनीरसेल्वम) ने दावा किया था। इसके बाद मद्रास उच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को निर्देश दिया था कि चुनाव चिह्न पर रोक लगा दी जाए। ये दो धड़े जयललिता के निधन के बाद बने थे।
फिलहाल दोनों धड़े एक हो गए हैं। पलानीसामी मुख्यमंत्री हैं और ओ पन्नीरसेल्वम को डिप्टी सीएम बनाया गया है। ओ पन्नीरसेल्वम जयललिता के खास थे। दोनों धड़ों ने मिलकर शशिकला को महासचिव के पद से हटा दिया था। कहा गया था कि जयललिता ही उस पद पर हमेशा बनी रहेंगी।