फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   'Lungi vs dhoti' debate emerges in Odisha politics after Pradhan's jibe at Patnaik

Odisha: ओडिशा की राजनीति में 'लुंगी बनाम धोती' पर बहस, बीजद और भाजपा ने एक-दूसरे पर साधा निशाना

Wed, 24 Apr 2024 11:18 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 24 Apr 2024 11:18 PM IST
सार

भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि राज्य की संस्कृति धोती है, न कि लुंगी। वहीं बीजद के नेताओं ने लुंगी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे इसके प्ररचार से संबलपुर के बुनकरों को फायदा होगा। 

विज्ञापन
'Lungi vs dhoti' debate emerges in Odisha politics after Pradhan's jibe at Patnaik
नवीन पटनायक - फोटो : पीटीआई

विस्तार

ओडिशा की सियासत में 'लुंगी बनाम धोती' की बहस उस समय शुरू हो गई जब केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वीडियो में संदेश में लुंगी पहने मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पर निशाना साधा। भाजपा के नेताओं ने दावा किया कि राज्य की संस्कृति धोती है, न कि लुंगी। वहीं बीजद के नेताओं ने लुंगी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कैसे इसके प्ररचार से संबलपुर के बुनकरों को फायदा होगा। 

विज्ञापन


पटनायक लोगों से लोकसभा और विधानसभा चुनाव दोनों के लिए अपनी पार्टी के चुनाव चिह्न पर मतदान करने की अपील करते हुए एक वीडियो संदेश में लाल लुंगी और सफेद टी शर्ट पहने दिखाई दिए। बीजद ने सोमवार की रात यह वीडियो जारी किया। लेकिन प्रधान ने मंगलवार को झारसुगुडा जिले के लाइकेरा में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए पटनायक के कपड़ों का मजाक उड़ाया। 
विज्ञापन


प्रधान ने कहा, आप सभी ने हमारे बुजुर्ग नवीन बाबू को लुंगी पहने देखा होगा। हाथ में शंख था। एक गुमास्त (क्लर्क) है जो इन चीजों को करवाता है। उन्होंने कहा, उन्हें नवीन बाबू जैसे बुजुर्ग व्यक्ति के लिए पायजामा और कुर्ता लाना चाहिए था। मैं नवीन बाबू का सम्मान करता हूं। लेकिन क्या उन्हें ऐसा करना चाहिए था?
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान संबलपुर लोकसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनका भाषण सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजद ने तीखी प्रतिक्रिया दी। लुंगी पहने बीजद के दो प्रवक्ताओं सस्मित पात्रा और स्वयं प्रकाश महापात्रा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने लुंगी के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि कैसे इसके प्रचार से संबलपुर के बुनकरों को मदद मिलेगी। अगले दिन बुधवार को प्रधान ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान धोती और कुर्ता पहनकर संबलपुर लोकसभा सीट के अथामल्लिक इलाके का दौरा किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed