सीडीएस रावत की नियुक्ति से तीनों सेनाओं के बीच बढ़ा समन्वय: लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना के तीनों अंगों में समन्वय बनाने और एक आदेश पर तीनों को सक्रिय करने के लिए सरकार ने पिछले साल चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) के तौर पर जनरल बिपिन रावत को नियुक्त किया। वहीं, डिप्टी चीफ आईडीएस (ऑपरेशंस) लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह ने कहा है कि सीडीसी की नियुक्ति के बाद तीनों सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ा है।
लेफ्टिनेंट जनरल तरनजीत सिंह ने कहा, पिछले नौ महीनों में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ की नियुक्ति के बाद हमने तीनों सेनाओं में संचालन, लॉजिस्टिक्स, प्रशिक्षण, सहायता सेवाओं और सामान्य संचार की संयुक्तता की दिशा में कई कदम उठाए हैं।
Secretary of Department of Military Affairs (DMA) & CDS are working in close corporation with the three service headquarters. Efforts are underway for the restructuring of the forces for optimum utilisation of resources: Lt General Taranjit Singh, Deputy Chief IDS (Operations) https://t.co/fVCxswoA5w
— ANI (@ANI) October 1, 2020
सिंह ने कहा, सैन्य मामलों के विभाग (डीएमए) और सीडीएस के सचिव तीनों सेना मुख्यालयों के साथ करीबी रूप से काम कर रहे हैं। संसाधनों के इष्टतम उपयोग के लिए बलों के पुनर्गठन के लिए प्रयास चल रहे हैं।