फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lt Gen Pendharkar takes charge of Spear Corps Manipur conflict top priority

Army: लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत पेंढारकर ने संभाला स्पीयर कोर का कार्यभार, मणिपुर संघर्ष को खत्म करना होगी चुनौती

Sun, 11 Aug 2024 05:26 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीमापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीमापुर Published by: बशु जैन Updated Sun, 11 Aug 2024 05:26 PM IST
सार

रक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पेंढारकर ने 1990 में असम रेजीमेंट से कमीशन प्राप्त करने के बाद 34 साल के सेवाकाल में अलग-अलग कमांड और स्टाफ के पदों पर काम किया है। वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान और एलओसी पर कमांडिंग फॉरमेशन में भी शामिल रहे।

विज्ञापन
Lt Gen Pendharkar takes charge of Spear Corps Manipur conflict top priority
लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर (बाएं) को स्पीयर कोर का कार्यभार सौंपते लेफ्टिनेंट जनरल साही। - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय सेना के स्पीयर कोर प्रमुख का कार्यभार शनिवार को लेफ्टिनेंट जनरल अभिजीत एस पेंढारकर ने संभाला। उन्होंने महू आर्मी वॉर कॉलेज के कमांडेंट बने लेफ्टिनेंट जनरल हरजीत सिंह साही की जगह ली। पेंढारकर के सामने मणिपुर में चल रहे जातीय संघर्ष को दूर करने की चुनौती होगी। 

विज्ञापन


रक्षा विभाग के एक अधिकारी के मुताबिक पेंढारकर ने 1990 में असम रेजीमेंट से कमीशन प्राप्त करने के बाद 34 साल के सेवाकाल में अलग-अलग कमांड और स्टाफ के पदों पर काम किया है। वे जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान और एलओसी पर कमांडिंग फॉरमेशन में भी शामिल रहे। स्पीयर कोर प्रमुख बनने से पहले पेंढारकर प्रादेशिक सेना में महानिदेशक थे। उनको अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक और कई प्रशंसा पुरस्कारों मिल चुके हैं। 
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक लेफ्टिनेंट जनरल पेंढारकर ने रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय में सैन्य संचालन निदेशालय में भी काम किया है। लेफ्टिनेंट जनरल पेंढारकर भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने अपनी सेवा के दौरान डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन में स्टाफ कोर्स, आर्मी वॉर कॉलेज महू में हायर कमांड कोर्स और नेशनल डिफेंस कॉलेज नई दिल्ली में नेशनल डिफेंस कोर्स में भाग लिया
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि भारतीय सेना की सबसे बड़ी स्पीयर कोर मणिपुर समेत पूर्वोत्तर क्षेत्र के अधिकांश क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए जिम्मेदार है। मणिपुर में मई 2023 से जातीय हिंसा शुरू हुई। इसमें अब तक 200 लोगों की जान जा चुकी है। अब पेंढारकर के सामने इस हिंसा के निपटने की चुनौती होगी। 


साही ने उत्तरी सीमाओं को किया था मजबूत
अब तक स्पीयर कोर का कार्यभार संभाल रहे लेफ्टिनेंट जनरल साही अब महू में आर्मी वॉर कॉलेज में इसके कमांडेंट के रूप में स्थानांतरित हो गए हैं। भारत की उत्तरी सीमाओं के साथ-साथ म्यांमार और बांग्लादेश के साथ सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने में उनका नेतृत्व महत्वपूर्ण था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed