फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS Secretariat cautions MPs against staging protests, sloganeering, displaying placards

मानसून सत्र: AI पोस्टर से धरने तक..संसद में विरोध कैसे करेंगे सांसद; लोकसभा सचिवालय ने क्या निर्देश जारी किए?

Wed, 15 Jul 2026 08:24 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 15 Jul 2026 08:24 PM IST
सार

मानसून सत्र से पहले लोकसभा सचिवालय ने सांसदों के लिए नई निर्देश जारी कर दिए हैं। इनमें संसद परिसर में एआई से बने आपत्तिजनक पोस्टर, धरना, प्रदर्शन, नारेबाजी और कुछ अन्य गतिविधियों से बचने को कहा गया है। सांसदों को क्या निर्देश दिए गए, पढ़िए रिपोर्ट-

विज्ञापन
LS Secretariat cautions MPs against staging protests, sloganeering, displaying placards
क्या संसद परिसर में विरोध के बदल गए नियम? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

लोकसभा सचिवालय ने अलग-अलग संसदीय बुलेटिन जारी कर कहा कि उसने देखा है कि कुछ जगहों पर अपमानजनक सामग्री वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से बनाए गए चित्र, तस्वीरें और नारे पोस्टर, तख्तियों और बैनरों पर लगाए जा रहे हैं। सचिवालय ने कहा कि सत्र के दौरान सांसदों को संसद परिसर में इस तरह की गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन


संसद के गेट पर प्रदर्शन क्यों नहीं?
एक बुलेटिन में कहा गया, सांसदों से अनुरोध है कि वे संसद भवन के गेट के सामने प्रदर्शन या विरोध न करें, क्योंकि इससे सदन की कार्यवाही के दौरान सांसदों के संसद कक्षों तक आने-जाने में गंभीर बाधा पैदा होती है। इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष के निर्देशों की धारा 124ए(2) की ओर सांसदों का ध्यान आकर्षित किया जाता है।
विज्ञापन


सुरक्षा को लेकर क्या अपील की गई?
बुलेटिन में आगे कहा गया कि संसद भवन के गेट को किसी भी तरह की रुकावट से मुक्त रखना सांसदों की सुरक्षा और संरक्षा के लिए भी जरूरी है। सचिवालय ने सांसदों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरना और धार्मिक कार्यक्रमों पर क्या कहा गया?
सांसदों से यह भी कहा गया है कि वे संसद परिसर का इस्तेमाल किसी प्रदर्शन, धरना, हड़ताल या उपवास के लिए न करें। खासतौर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम को आयोजित करने के उद्देश्य से ऐसी गतिविधियां नहीं की जानी चाहिए। 

ये भी पढ़ें: Railway RTI Case: 'टीटीई का नाम और पद बताना होगा', रेलवे की दलील क्यों हुई खारिज? CIC ने क्या आदेश दिया


संसद परिसर में किन चीजों पर रोक है?
एक अन्य बुलेटिन में लोकसभा सचिवालय ने कहा कि संसद भवन परिसर के अंदर के क्षेत्र और रास्ते सांसदों की आवाजाही के लिए पूरी तरह खुले और बाधारहित रहने चाहिए। इसलिए परिसर में कई गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इन प्रतिबंधित गतिविधियों में हथियार, बैनर, तख्तियां, लाठी, भाले, तलवारें और डंडे जैसी चीजें लेकर आना शामिल है।

पहले क्यों बाधित हुई थी संसद की कार्यवाही?
संसद में विपक्ष के विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी और अलग-अलग मुद्दों पर तख्तियां दिखाने के कारण पहले कई बार कार्यवाही लंबे समय तक बाधित रही है। इसके चलते सदनों की बैठकें स्थगित करनी पड़ीं और कई सत्रों में कई दिनों तक लगभग कोई काम नहीं हो पाया। पिछले बजट सत्र में भी सदन में हंगामे के कारण निलंबित किए गए कई सांसदों ने संसद के एक गेट पर कई दिनों तक विरोध प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed