फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS Polls: This election is a fight to save the Constitution, a big responsibility on you Rahul Gandhi's msg to

LS Polls: 'यह चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई, आप पर बड़ी जिम्मेदारी', राहुल गांधी का कार्यकर्ताओं को संदेश

Thu, 18 Apr 2024 11:58 AM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Thu, 18 Apr 2024 11:58 AM IST
सार

मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश भेजा है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, इसलिए आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है।
 

विज्ञापन
LS Polls: This election is a fight to save the Constitution, a big responsibility on you Rahul Gandhi's msg to
सभा को संबोधित करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान का चुनाव प्रचार थम गया है। सभी पार्टियों ने पहले चरण के चुनाव के जी-जान लगाकर चुनाव प्रचार किया। मतदान के एक दिन पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश भेजा है। जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि यह चुनाव लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है, इसलिए आप सभी पर बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


19 अप्रैल को देश में लोकसभा का पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण के मतदान के लिए सभी पार्टी ने अपने-अपने क्षेत्र में जमकर चुनाव प्रचार किया। एक-दूसरे की पार्टी पर जमकर बयानबाजी की। पार्टी के घोषणापत्रों पर भी खूब मीन-मेख निकाले गए। पहले चरण का चुनाव प्रचार थम चुका है। गुरुवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए एक वीडियो संदेश भेजा है। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को कहा कि यह चुनाव संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने सभी को कहा कि यह चुनाव का समय है, तो जरूरी है आपसे सीधे बात की जाए। यह कोई सामान्य चुनाव नहीं है। यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने कहा कि आप कार्यकर्ताओं पर बढ़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं कहा कि आप सभी में दिल और दिमाग में पार्टी की विचारधारा बसी हुई है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, आरएसएस भारत के लोकतांत्रिक विचार के खिलाफ है। 
विज्ञापन


भाजपा लोकतांत्रिक ढ़ांचों पर रही वार
राहुल गांधी ने यह भी कहा कि भाजपा का वार लोकतांत्रिक ढांचों का कमजोर कर रहा है। सभी उन्होंने कहा कि हमारी कानूनी ढांचे, चुनाव आयोग सहित सभी लोकतांत्रिक संस्थानों को आरएसएस, भाजपा से बचाने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता की भाजपा से रक्षा करेगी कांग्रेस
पार्टी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता सड़कों पर, गांवों में हर जगह आरएसएस की विचारधारा वाले लोगों के खिलाफ लड़ते आए हैं। क्योंकि आप सभी रक्षक हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि इस बार कांग्रेस भाजपा और उसकी विचारधारा को हराएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की जनता को यह जानना चाहिए कि भाजपा उन पर किस तरह वार कर रही है।


जयराम नरेश ने एक्स पर राहुल का वीडियो देखने का किया अनुरोध
कांग्रेस के महासचिव ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने राहुल गांधी का वीडियो संदेश सभी का देखने का अनुरोध करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले राहुल का संदेश देखना आवश्यक है। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार मोदी सरकार का जाना तय है। बस 4 जून का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed