फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS Election 2024 280 candidates Becomes first time MP including artists former CMs and former judges

LS Election: 280 उम्मीदवार पहली बार बने सांसद, इनमें कलाकार और पूर्व सीएम से लेकर पूर्व न्यायाधीश तक शामिल

Wed, 05 Jun 2024 11:26 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 05 Jun 2024 11:26 PM IST
सार

राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई (शिवसेना यूबीटी), भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया और पुरषोत्तम रूपाला भी पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।

विज्ञापन
LS Election 2024 280 candidates Becomes first time MP including artists former CMs and former judges
पहली बार सांसद बने उम्मीदवार। - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस बार, 280 उम्मीदवार पहली बार संसद पहुंचे। इनमें, पूर्व मुख्यमंत्री, फिल्म स्टार, राजनीतिक कार्यकर्ता और उच्च न्यायालय के एक पूर्व न्यायाधीश शामिल हैं। 

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा सीट हैं। इस बार यहां से 45 उम्मीदवार पहली बार संसद पहुंचे हैं। इनमें टीवी कलाकार अरुण गोविल, कांग्रेस नेता किशोरी लाल शर्मा, नगीना सीट से आजाद समाज पार्टी के नेता चंद्रशेखर आजाद शामिल हैं। वहीं, महाराष्ट्र से 33 उम्मीदवार पहली बार संसद पहुंचे हैं। इसमें, मुंबई उत्तर से भाजपा के पीयूष गोयल, अमरावती से कांग्रेस नेता बलवंत वानखेड़े और अकोला से भाजपा नेता अनूप धोत्रे शामिल हैं।

विज्ञापन

पहली बार संसद पहुंचने वाले पूर्व मुख्यमंत्रियों में नारायण राणे (रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग, महाराष्ट्र), त्रिवेंद्र सिंह रावत (हरिद्वार, उत्तराखंड), मनोहर लाल (करनाल, हरियाणा), बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा पश्चिम, त्रिपुरा), जीतन राम मांझी (गया, बिहार), बसवराज बोम्मई (हावेरी, कर्नाटक), जगदीश शेट्टार (बेलगाम, कर्नाटक), चरणजीत सिंह चन्नी (जालंधर, पंजाब) शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार संसद पहुंचने वाले कलाकारों में सुरेश गोपी और कंगना रनौत शामिल हैं।

राज्यसभा सदस्य अनिल देसाई (शिवसेना यूबीटी), भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मांडविया और पुरषोत्तम रूपाला भी पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।

पूर्व राजपरिवारों के सदस्य जो पहली बार संसद पहुंचे हैं, उनमें छत्रपति शाहू (कोल्हापुर), यदुवीर कृष्णदत्त चामराजा वाडियार (मैसूर) और कृति देवी देबबर्मन (त्रिपुरा पूर्व) शामिल हैं।

वहीं, कोलकाता उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अभिजीत गंगोपाध्याय पश्चिम बंगाल की तामलुक लोकसभा सीट से पहली बार संसद पहुंचे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed