फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LPG Price hike 2 rupees per Cylinder

दो रुपए महंगा हुआ सब्सिडी वाला एलपीजी सिलिंडर

Thu, 01 Sep 2016 10:36 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Thu, 01 Sep 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
LPG Price hike 2 rupees per Cylinder

नई दिल्ली। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर की कीमत बृहस्पतिवार से दो रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ा दी गई है। जुलाई से रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में हुई यह तीसरी बढ़ोतरी है। दूसरी तरफ, विमान ईंधन (एटीएफ) कीमतों में 3.8 प्रतिशत कमी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में अब सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलिंडर का दाम 425.06 रुपये होगा, जो 423.09 रुपये था।

विज्ञापन


जुलाई से यह सब्सिडी वाले सिलिंडर के दाम में हुई तीसरी वृद्धि है। उस समय सरकार ने हर महीने सब्सिडी में कुछ कमी करने का निर्णय किया था।  इसी के साथ पेट्रोलियम कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले सिलिंडर का दाम 20.5 रुपये प्रति सिलिंडर घटा दिया है। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलिंडर का दाम दिल्ली में अब 466.50 रुपये होगा, जो अभी तक 487 रुपये प्रति सिलेंडर था।
विज्ञापन


इससे पहले 16 अगस्त को एलपीजी का दाम 1.93 रुपये प्रति सिलिंडर बढ़ाया गया था। मालूम हो कि पहली जुलाई को इसकी कीमतों में 1.98 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। सरकार ने हाल ही में डीजल की तरह एलपीजी और केरोसिन तेल पर दी जाने वाली छूट में भी कमी लाने का फैसला किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

महंगाई की एक और डोज!

LPG Price hike 2 rupees per Cylinder
रसोई गैस - फोटो : demo

पिछली यूपीए सरकार ने नवंबर 2014 में डीजल कीमतों को नियमन मुक्त किया था और सब्सिडी में कमी के लिए इसकी कीमतों में हर महीने 50 पैसे लीटर की बढ़ोतरी का फैसला किया था। एलपीजी कीमतों में प्रत्येक महीने करीब दो रुपये वृद्धि का मकसद भी सब्सिडी को कम करना है।

केरोसिन के मामले में सरकार ने पेट्रोलियम कंपनियों को इसकी कीमतों में हर महीने 25 पैसे लीटर की वृद्धि करने की अनुमति दी है। यह बढ़ोतरी दस महीने तक की जानी है। केरोसिन कीमतों में बृहस्पतिवार को तीसरी बार बढ़ोतरी की गई।

मुंबई में अब केरोसिन की कीमत 15.93 रुपये प्रति लीटर होगी। दिल्ली को केरोसिन मुक्त राज्य घोषित किया जा चुका है इसलिए यहां जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) के जरिए केरोसिन की बिक्री नहीं की जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed