महाराष्ट्र: प्रेमी ने प्रेमिका पर फेंका तेजाब, पीड़िता की मौत, गृहमंत्री बोले- 'मैं खुद इस मामले को देख रहा हूं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इलाके के एक युवक ने अपनी प्रेमिका पर तेजाब फेंका और उसे जलाने का प्रयास किया। बाद में प्रेमिका ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। इस घटना को लेकर महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख का बयान आया है। उन्होंने आरोपी को फास्ट ट्रैक कोर्ट से जल्द-जल्द से सजा दिलवाने की बात कही है।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने ट्वीट किया, 'आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में रखने की कोशिश की जाए ताकि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मैं व्यक्तिगत रूप से इस मामले को देख रहा हूं।'
"The accused has been arrested. Directions have been given that the matter be tried in a fast-track court so that the guilty be given strictest of punishment. I am personally looking into the matter," tweets Maharashtra Home Minister Anil Deshmukh. (File photo) https://t.co/7ylCzD3iQX pic.twitter.com/eUG622UnaF
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) November 15, 2020
इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना शनिवार की है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि हमला क्यों किया गया। पुलिस ने बताया कि महिला प्रदेश के नांदेड़ जिले के शेलगांव की रहने वाली थी। वह पुणे से आरोपी के साथ अपने शहर जा रही थी जिसकी पहचान अविनाश राजुरे (25) के रूप में की गई है।
बीड जिले के नेकनुर थाने के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान दोनों जिले के यलंब घाट स्थित एक सुनसान स्थान पर रूके जहां आरोपी ने महिला पर तेजाब फेंककर, बाद में उसे पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी मौके से फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने मरने वाली महिला के उम्र के बारे में नहीं बताया। अधिकारियों ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।