फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Love jihad cases detected in large numbers during probe into missing person complaints Maharashtra Dy CM

Maharashtra: फडणवीस का दावा- बड़ी संख्या में सामने आए 'लव जिहाद' के मामले, विवाहित व्यक्ति भी कर रहे गुमराह

Sat, 03 Jun 2023 03:44 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 03 Jun 2023 03:44 PM IST
सार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि गुमशुदगी के मामलों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में लव जिहाद के मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि विवाहित व्यक्ति भी महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Love jihad cases detected in large numbers during probe into missing person complaints Maharashtra Dy CM
देवेंद्र फडणवीस (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने शनिवार को चौंकाने वाला दावा किया। उन्होंने कहा कि कि राज्य में गुमशुदगी की शिकायतों की जांच के दौरान बड़ी संख्या में लव जिहाद के मामलों का पता चला है। एकनाथ शिंदे सरकार में गृह विभाग संभालने वाले देवेंद्र फडणवीस ने पत्रकारों से कहा कि राज्य में गुमशुदगी की शिकायतों का पता लगाने की दर 90 से 95 फीसदी है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, कुछ मामलों में हमने पाया कि झूठे वादे किए गए थे या झूठी पहचान का इस्तेमाल किया गया था। यहां तक कि विवाहित व्यक्ति भी महिलाओं को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि लव जिहाद के मामले भी बड़ी संख्या में सामने आए हैं।
विज्ञापन


फडणवीस ने कहा, मैंने पहले कहा था कि हम इस पर (लव जिहाद) कानून लाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "हम इस संबंध में विभिन्न मौजूदा कानूनों का अध्ययन कर रहे हैं।" लव जिहाद एक ऐसा शब्द है जिसका इस्तेमाल अक्सर दक्षिणपंथी कार्यकर्ता यह आरोप लगाने के लिए करते रहे हैं कि मुस्लिम पुरुष हिंदू महिलाओं को शादी का झांसा देकर इस्लाम में परिवर्तित कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र में एक ट्रेन में बिहार के नाबालिग बच्चों के मिलने के बारे में पूछे जाने पर फडणवीस ने कहा कि उनका विभाग बाल तस्करी के खतरे को खत्म करने के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि राज्य में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जो कहीं और नहीं हुए हैं। राज्य इस खतरे को खत्म करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed