{"_id":"5e8ec7998ebc3e773f30b7f1","slug":"love-in-the-time-of-coronavirus-kozhikode-couple-elope-during-lockdown-police-case-registered","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल में लॉकडाउन के बीच घर से भागा प्रेमी जोड़ा, मामला दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
केरल में लॉकडाउन के बीच घर से भागा प्रेमी जोड़ा, मामला दर्ज
Thu, 09 Apr 2020 03:22 PM IST
Rohit Ojha
पीटीआई, कोझीकोड
पीटीआई, कोझीकोड
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 09 Apr 2020 03:22 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
केरल के कोझीकोड जिले में नजदीक के थामारास्सेरी से एक प्रेमी जोड़ा हाल ही में घर से भाग गया, लेकिन उन पर लॉकडाउन का उल्लंघन करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि यह घटना गत शनिवार की है, जब 21 वर्षीय युवती अपने 23 वर्षीय प्रेमी के साथ भाग गई।
विज्ञापन
अलग-अलग धर्म से होने के कारण लड़की का परिवार उनकी शादी के खिलाफ था और उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। दोनों पुलिस के समक्ष पेश हुए और फिर उन्हें मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
बालिग होने के कारण दोनों को छोड़ दिया गया। लड़की ने अदालत में यह भी कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ गई थी। बहरहाल, अदालत के निर्देश पर पुलिस ने कोविड-19 के कारण लगाए गए बंद के नियमों का उल्लंघन करने के लिए दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन