{"_id":"614709168ebc3e2138210649","slug":"love-and-narcotics-jihad-union-minister-v-muraleedharan-said-bishop-statement-a-warning-to-the-entire-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"लव एंड नारकोटिक्स जिहाद: केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन बोले- बिशप का बयान पूरे समुदाय के लिए चेतावनी, केरल की स्थिति वाकई गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लव एंड नारकोटिक्स जिहाद: केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन बोले- बिशप का बयान पूरे समुदाय के लिए चेतावनी, केरल की स्थिति वाकई गंभीर
Sun, 19 Sep 2021 03:25 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sun, 19 Sep 2021 03:25 PM IST
सार
केरल के बिशप कल्लारंगाट ने बीते दिनों कहा था कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में आतंकी हथियार के दम पर जो काम नहीं कर सकते, वह लव एंड नारकोटिक्स जिहाद के दम पर कर रहे हैं। युवतियों को फंसा कर उन्हें आतंकवाद में भी धकेला जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केरल के बिशप जोसेफ कल्लारंगाट की विवादास्पद 'लव एंड नारकोटिक्स जिहाद' टिप्पणी के बाद से राज्य में राजनीति गर्म है। अब केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बिशप का बयान पूरे समुदाय के सामने एक चुनौती है। केरल में स्थिति वाकई गंभीर है। लव एंड नारकोटिक्स जिहाद के जरिए पूरे देश में आतंक फैलाया जा रहा है।
बिपश से बात करना काफी नहीं, कड़े कदम उठाए जाएं
बिपश के बयान के बाद कांग्रेस व सीपीएम ने इसका विरोध किया था। इसके बाद बयान जारी कर बताया गया कि इस मुद्दे पर बिशप से मुलाकात की गई। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिशप से सिर्फ बात करना काफी नहीं है। इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। सीपीएम ने अपने पार्टी नोट में जिस बात का जिक्र किया था, मुझे नहीं पता वह बात गृह मंत्रालय को बताई गई है। राज्य सरकार को यह मामला केंद्र को सौंपना चाहिए, जिससे वह जरूरी कार्रवाई कर सके।
विज्ञापन
कैथोलिक बिशप्स काउंसिल ने जारी की थी चेतावनी
बिशप कल्लारंगाट के बयान के बाद केरल कैथौलिक बिशप्स काउंसिल (केसीबीसी) ने भी बयान जारी कर चेताया था कि केरल गंभीर सामाजिक संकटों का सामना कर रहा है। कुछ महत्वपूर्ण आतंकवादी गतिविधियों और नशीली दवाओं के उपयोग में चौंकाने वाली वृद्धि हुई है। यूएन की रिपोर्ट में भी कहा गया है कि मादक पदार्थों की तस्करी के पैसों का इस्तेमाल आतंकवाद में हो रहा है।
बता दें, केरल के बिशप कल्लारंगाट ने बीते दिनों राज्य में लव जिहाद व नारकोटिक्स जिहाद फैलने और ईसाई युवतियों को इसका निशाना बनाने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी कहा था कि आतंकी भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में हथियार के दम पर जो काम नहीं कर सकते, वह वे इस तरह के जिहाद के दम पर कर रहे हैं। युवतियों को फंसा कर उन्हें आतंकवाद में भी धकेला जा रहा है।

The real situation in Kerala is alarming. Earlier many people had expressed the view that there is a Kerala connection in terror incidents across and outside the country: Union Minister V Muraleedharan pic.twitter.com/xvPvKlWKIj
— ANI (@ANI) September 19, 2021