फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lookout notice: Amnesty International India Aakar Patel stopped at Bengaluru airport, fly to the US

लुकआउट नोटिस: बेंगलुरु हवाई अड्डे पर रोके गए एमनेस्टी इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल, अमेरिका के लिए भरने वाले थे उड़ान 

Wed, 06 Apr 2022 01:09 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 06 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

आकार पटेल ने बताया कि वह अमेरिका जाने के लिए बेंगलुरु हवाई अड्डे पहुंचे थे। यहां उन्हें रोक दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है। 

विज्ञापन
Lookout notice: Amnesty International India Aakar Patel stopped at Bengaluru airport, fly to the US
आकार पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया के पूर्व प्रमुख आकार पटेल को बुधवार को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर रोक दिया गया। वह अमेरिका के लिए रवाना होने वाले थे। उन्होंने बताया कि, अधिकारियों द्वारा उन्हें बताया गया कि सीबीआई की ओर से उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया। दरअसल, सीबीआई ने 2019 में बेंगलुरु व नई दिल्ली में एमनेस्टी इंडिया के कार्यालयों पर छापेमारी की थी। वहीं 2018 में ईडी ने विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में भी छापेमारी की थी। 

विज्ञापन


पता नहीं, क्यों जारी किया लुकआउट नोटिस 
पटेल ने बताया कि, लुकआउट नोटिस की जानकारी उन्हें नहीं थी। उन्हें पता भी नहीं है कि यह क्यों जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि, अधिकारियों ने मुझे जाने नहीं दिया, जिससे मेरी फ्लाइट कैंसिल हो गई। पटेल ने बताया कि, वह अमेरिका के तीन विश्वविद्यालयों में व्याख्यान देने के लिए अमेरिका जा रहे थे। 
विज्ञापन


एमनेस्टी इंटरनेशनल ने लगाया था आरोप 
2018-19 छापेमारी के विरोध में एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडिया ने आरोप लगाया था कि जब-जब वह भारत में मानवाधिकारों के उल्लंघन के खिलाफ खड़ा होता है। उसे उत्पीड़न का सामना रकना पड़ता है। पटेल ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ सूरत में एक भाजपा विधायक द्वारा मामला दर्ज कराया गया था,  जिसके बाद उनका पासपोर्ट जब्त कर लिया गया था। हालांकि, बाद में उन्हें कोर्ट से पासपोर्ट वापस मिल गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed