{"_id":"632b49f31bdc7639610bf934","slug":"lookalike-of-cm-shinde-took-a-picture-with-gangster-case-filed-for-maligning-cm-s-image","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम शिंदे का हमशक्ल: गैंगस्टर के साथ तस्वीर खिंचाई, सीएम की छवि बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीएम शिंदे का हमशक्ल: गैंगस्टर के साथ तस्वीर खिंचाई, सीएम की छवि बिगाड़ने के आरोप में केस दर्ज
Wed, 21 Sep 2022 10:59 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 21 Sep 2022 10:59 PM IST
सार
पुणे पुलिस ने सोमवार को माने के खिलाफ एक गैंगस्टर के साथ कथित तौर पर तस्वीर खिंचाने और उसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
Vijay Mane
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोटी दाढ़ी और माथे पर लाल टीका के साथ आंखों पर चश्मा पहने 37 वर्षीय विजय माने महाराष्ट्र में रातोंरात प्रसिद्ध हो गए हैंष वजह ये है कि वह हूबहू सीएम एकनाथ शिंदे की तरह दिखते हैं। शिंदे के 30 जून को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भी वह और ज्यादा मशहूर हो गए। लोग उन्हें सड़कों पर रोककर उनकी तस्वीर खींचते हैं और उनके घर के बाहर भीड़ लग जाती है।
विज्ञापन
हालाकि, सुर्खियों के साथ अब उनके लिए मुश्किलें भी पैदा होने लगी हैं। माने पुणे जिले में भाजयुमो की हवेली तालुका इकाई के महासचिव हैं। पुणे पुलिस ने सोमवार को उसके खिलाफ एक गैंगस्टर के साथ कथित तौर पर तस्वीर खिंचाने और उसे सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा करने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि इससे सीएम शिंदे की छवि को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
माने के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 419 (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 469 (जालसाजी), 500 (मानहानि)के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुणे के बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन के एक पुलिस अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पुणे अपराध शाखा मामले की जांच कर रही है। आरोप मुख्य रूप से यह है कि माने ने गैंगस्टर के बगल में पोज देकर सीएम की छवि खराब की है।
विज्ञापन
माने ने इस आरोप का खंडन किया है। उनका कहा है कि मैं अहमदनगर जिले में एक कार्यक्रम के लिए गया था। सभी ने सोचा कि सीएम आ गए हैं और रास्ता बनाने के लिए अलग हो गए। मैं स्थानीय पुलिस स्टेशन के अंदर गया और वहां अनौपचारिक बातचीत के लिए बैठ गया। वहां बहुत भीड़ थी और मुझे नहीं पता था कि मेरे बगल में कौन है। किसी ने एक तस्वीर क्लिक की होगी और इसे वायरल कर दिया होगा।