{"_id":"6475accecd54aa73e70944e6","slug":"lone-mla-in-bengal-joined-tmc-congress-said-such-poaching-is-not-designed-to-strengthen-opposition-unity-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: बंगाल में इकलौता विधायक TMC में हुआ शामिल तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'क्या ऐसे होगी विपक्षी एक मजबूत'","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: बंगाल में इकलौता विधायक TMC में हुआ शामिल तो भड़की कांग्रेस, कहा- 'क्या ऐसे होगी विपक्षी एक मजबूत'
Tue, 30 May 2023 01:32 PM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Tue, 30 May 2023 01:32 PM IST
सार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जनादेश के साथ पूर्ण विश्वासघात है। इस तरह की खरीद-फरोख्त केवल भाजपा के उद्देश्यों को पूरा करती है।
विज्ञापन
Congress Leader Jairam Ramesh
- फोटो : PTI (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजनीति में कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगाना काफी मुश्किल होता है। राजनीतिक दल अपने अपने आंकड़े फिट करने के लिए विधायकों-सांसदों को खूब लुभाते भी हैं। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल में हुआ यहां कांग्रेस के एकमात्र विधायक बायरन बिस्वास ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए इसके बाद कांग्रेस ने मंगलवार को टीएमसी पर खूब निशाना साधा और कहा कि क्या इस तरह की खरीद-फरोख्त से विपक्षी एकता मजबूत होगी, यह केवल भाजपा के उद्देश्यों को पूरा करती है।
विज्ञापन
सोमवार को विधायक बायरन बिस्वास महासचिव अभिषेक बनर्जी की उपस्थिति में टीएमसी में शामिल हो गए। टीएमसी पर तीखा हमला करते हुए कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा की बंगाल में ऐतिहासिक जीत में कांग्रेस विधायक चुने जाने के तीन महीने बाद बायरन बिस्वास को पश्चिम बंगाल में टीएमसी ने लुभा लिया है।
विज्ञापन
सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के साथ विश्वासघात
आगे उन्होंने कहा कि यह सागरदिघी विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जनादेश के साथ पूर्ण विश्वासघात है। इस तरह की खरीद-फरोख्त जो पहले गोवा, मेघालय, त्रिपुरा और अन्य राज्यों में हुई है, इससे विपक्षी एकता मजबूत नहीं होगी और यह केवल भाजपा के उद्देश्यों को पूरा करती है।
विज्ञापन
मेरी जीत में कांग्रेस की कोई भूमिका नहीं- बायरन बिस्वास
विधायक बायरन बिस्वास मेदिनीपुर के घटाल में एक कार्यक्रम के दौरान टीएमसी में शामिल हो गए। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उनकी जीत में कोई भूमिका नहीं निभाई, और मैं केवल मेरी सद्भावना के कारण जीता। स्थानीय 'बीड़ी' कारोबारी बायरन ने इस साल के शुरू में हुए उपचुनाव में सागरदिघी सीट पर अपने टीएमसी प्रतिद्वंद्वी को हराकर जीत हासिल की थी, जिससे सत्ताधारी खेमे में खलबली मच गई थी।