फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   London : Khalsa TV surrenders UK broadcast licence over Khalistani propaganda

Khalsa TV: खालिस्तानी प्रोपेगेंडा करने वाले खालसा टीवी ने सरेंडर किया लाइसेंस, ब्रिटिश नियामक ने माना दुष्प्रचार का दोषी

Wed, 22 Jun 2022 01:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 22 Jun 2022 01:44 PM IST
सार

 ब्रिटेन के ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस ने बताया कि 26 मई को लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस मिलने के बाद खालसा टेलीविजन लिमिटेड ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।

विज्ञापन
London : Khalsa TV surrenders UK broadcast licence over Khalistani propaganda
खालसा टीवी - फोटो : Khalsa TV

विस्तार

खालिस्तान के समर्थन में दुष्प्रचार में जुटे ब्रिटेन के खालसा टीवी चैनल ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। ब्रिटेन के मीडिया नियामक ने खालसा टेलीविजन लि. के चैनल को प्रसारण नियमों के उल्लंघन का दोषी माना था। 

विज्ञापन

चैनल को पिछले माह ब्रिटेन के प्रसारण नियामक ने नोटिस दिया था। ब्रिटेन के ऑफिस ऑफ कम्युनिकेशंस (ऑफकॉम) ने मंगलवार बताया कि 26 मई को लाइसेंस निरस्त करने का नोटिस मिलने के बाद खालसा टेलीविजन लिमिटेड ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है।
विज्ञापन


प्राइम टाइम कार्यक्रम में हिंसा भड़काने वाली सामग्री थी
पिछले साल 30 दिसंबर को केटीवी पर प्रसारित एक प्राइम टाइम कार्यक्रम पर कंपनी को लाइसेंस निलंबित करने का नोटिस दिया गया था। इसमें ब्रॉडकास्टिंग कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया गया था। ब्रिटिश मीडिया ने कहा नोटिस में कहा था कि 95 मिनट के लाइव प्रसारण में हिंसा भड़काने वाली सामग्री शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइसेंस निलंबित कर दिया था
ऑफकॉम ने एक बयान में कहा, 13 मई 2022 को ऑफकॉम ने खालसा टेलीविजन लिमिटेड के प्रसारण लाइसेंस को रद्द करने के लिए एक मसौदा नोटिस जारी किया था। चार साल के भीतर यह तीसरा मौका था जब इस चैनल को हिंसा भड़काने वाले कार्यक्रमों के कारण अपराध को बढ़ावा देने वाला बताया गया था। केटीवी 31 मार्च से बंद हो गया था। ऑफकॉम ने अपने प्रसारण नियमों के गंभीर उल्लंघन के बाद खालसा टेलीविजन लिमिटेड का लाइसेंस निलंबित कर दिया था। जांच में पाया गया कि 'प्राइम टाइम' शो के प्रस्तुतकर्ता ने कई बयान दिए। 


पिछले साल जुर्माना लगाया था
ऑफकॉम ने पहले भी इस चैनल के खिलाफ कार्रवाई की थी। पिछले साल फरवरी में एक संगीत वीडियो और एक चर्चा कार्यक्रम प्रसारित करने के लिए चैनल पर 50,000 पाउंड का जुर्माना लगाया गया था। यह ब्रिटिश सिखों को अप्रत्यक्ष रूप से उकसाने वाला माना गया था। अपनी वेबसाइट पर केटीवी खुद को एक रोमांचक चैनल बताता है। उसका दावा है कि वह सभी उम्र के दर्शकों के लिए सांस्कृतिक, शैक्षिक और मनोरंजक कार्यक्रमों की निष्पक्ष व स्वतंत्र श्रृंखला प्रसारित करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed