{"_id":"6051235d8ebc3e5924447411","slug":"loksabha-speaker-om-birla-says-india-favors-dialogue-solutions-to-global-challenges","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम बिरला ने कहा- भारत संवाद से वैश्विक चुनौतियों के समाधान का पक्षधर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओम बिरला ने कहा- भारत संवाद से वैश्विक चुनौतियों के समाधान का पक्षधर
Wed, 17 Mar 2021 03:00 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 17 Mar 2021 03:00 AM IST
विज्ञापन
OM BIRLA
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कहा, भारत ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, विस्तारवाद के खिलाफ अपनी नीति को स्पष्ट रूप से दुनिया के सामने व्यक्त किया है। भारत संवाद के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान का पक्षधर है। अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष दुआरते पचेको के स्वागत समारोह के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने यह टिप्पणी की है।
विज्ञापन
बिरला ने दोहराया, हर देश की अपनी संप्रभुता है। इसे मद्देनजर रखते हुए आवश्यक है कि किसी देश के अंदरूनी विषयों या उसकी संसद में बने कानूनों पर अन्य देशों की संसद में चर्चा नहीं होनी चाहिए। उनका संकेत ब्रिटेन की संसद में हाल में किसानों के मुद्दे पर हुई चर्चा की ओर था।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, भारत ने हमेशा वैश्विक शांति एवं स्थिरता के लिए काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद, विस्तारवाद के खिलाफ नीति को स्पष्ट रूप से सामने रखा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, भारत संवाद के माध्यम से वैश्विक चुनौतियों के समाधान का पक्षधर है। बिरला ने कहा, भारतीय संसद लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत कर रही है तथा विश्व में लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में लगातार प्रयत्नशील है।
भारत आईपीयू का खास मित्र: पचेको
इस मौके पर पुर्तगाली संसद के सदस्य पचेको ने भारत को आईपीयू का खास मित्र बताया और कहा कि उसने संसदीय कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है।
वैश्विक व्यवस्था में भारत को उचित स्थान मिलने पर जोर देते हुए पचेको ने कहा, पुर्तगाल संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता की दावेदारी का समर्थन करता है। पीएम मोदी की प्रशंसा करते हुए पचेको ने कहा, भारत ने आर्थिक और सामाजिक विकास में काफी उपलब्धियां हासिल की हैं और उनके नेतृत्व में भारत में गरीबी घटी है।