{"_id":"60e08dda8ebc3eba71538c29","slug":"loksabha-rajya-sabha-monsoon-session-of-parliament-will-start-from-19th-july-till-13th-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"संसद: मानसून सत्र 19 जुलाई से, 13 अगस्त को होगा खत्म, कुल 19 बैठकें होंगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
संसद: मानसून सत्र 19 जुलाई से, 13 अगस्त को होगा खत्म, कुल 19 बैठकें होंगी
Sat, 03 Jul 2021 09:48 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 03 Jul 2021 09:48 PM IST
सार
लोकसभा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19 जुलाई (सोमवार) को आरंभ होगा। सत्र का समापन 13 अगस्त (शुक्रवार) को होगा और इसमें कुल 19 बैठकें होंगी।
विज्ञापन
संसद
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
संसद का मानसून सत्र आगामी 19 जुलाई से आरंभ होगा और 13 अगस्त तक चलेगा। आधिकारिक आदेश में यह जानकारी दी गई है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों की ओर से जारी आधिकारिक आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि 17वीं लोकसभा का छठा सत्र 19 जुलाई (सोमवार) को आरंभ होगा। सत्र का समापन 13 अगस्त (शुक्रवार) को होगा और इसमें कुल 19 बैठकें होंगी। राज्यसभा के आधिकारिक आदेश में कहा गया है कि राष्ट्रपति ने राज्यसभा की बैठक को 19 जुलाई को आहूत किया है। सत्र का समापन 13 अगस्त को होगा और इसमें कुल 19 बैठकें होंगी।
विज्ञापन
अधिकारियों ने बताया कि मानसून सत्र का आयोजन कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए होगा और सामाजिक दूरी का ख्याल रखा जाएगा। दोनों सदनों की बैठक एक ही समय पर होगी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, लोकसभा के 444 और राज्यसभा के 218 सदस्यों को टीके की कम से कम एक खुराक दी जा चुकी है।
विज्ञापन