{"_id":"5ce62ca6bdec220779075732","slug":"loksabha-election-results-2019-bjp-breaks-2014-trends-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुझानों में भाजपा ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड, पहुंची 282 के पार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
रुझानों में भाजपा ने तोड़ा 2014 का रिकॉर्ड, पहुंची 282 के पार
Thu, 23 May 2019 10:46 AM IST
प्रशांत राय
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत राय
Updated Thu, 23 May 2019 10:46 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
2019 के लोकभा चुनाव के रुझानों के हिसाब से भारतीय जनता पार्टी ने 2014 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा खुद के दम पर 282 सीट लेकर आई थी। जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव के रुझानों के हिसाब से भाजपा 282 के आसपास पहुंच गई है। कई लोकसभा सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार विपक्ष के बड़े नेताओं को पीछे छोड़ रखा है। कई सीटों पर भाजपा और विपक्ष में कांटे की टक्कर है। हालांकि अभी ये सभी आंकड़े रुझानों में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा अपने घटक दलों के साथ रुझानों में 338 का आंकड़ा पार कर चुकी है। जबकि कांग्रेस पार्टी अपने घटक दलों के साथ 104 सीटों पर पहुंच चुकी है। इसके अलावा अन्य दल 98 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों के हिसाब से एनडीए को भारी बहुमत मिल रहा है।
विज्ञापन