फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha election result 2019 BJP clean sweaps in eight states including delhi and gujarat

आठ राज्यों में भाजपा ने किया क्लीन स्वीप, यहां खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस

Fri, 24 May 2019 03:22 AM IST
सोनू शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 24 May 2019 03:22 AM IST
विज्ञापन
Loksabha election result 2019 BJP clean sweaps in eight states including delhi and gujarat
PM Modi, AMit Shah - फोटो : Twitter@bjp4india

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व ने दिल्ली, राजस्थान, गुजरात समेत आठ राज्यों में क्लीन स्वीप किया। मतलब यहां विपक्षी दलों का खाता तक नहीं खुला। वहीं मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनावों में हार झेलनी वाली भाजपा ने दोनों राज्यों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस को चारों खाने चित कर दिया।

विज्ञापन


भाजपा ने दिल्ली (7), राजस्थान (25), गुजरात (26), हरियाणा (10), उत्तराखंड (5), हिमाचल प्रदेश (4), त्रिपुरा (2) और अरुणाचल प्रदेश (2) की सभी सीटों पर जोरदार जीत दर्ज की। इन सभी राज्यों में भाजपा का वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा रहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर और छत्तीसगढ़ की 11 सीटों में से 9 पर जीत का परचम लहराया। इसके अलावा महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन ने 48 में से 39 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं दिल्ली, हरियाणा, गुजरात और राजस्थान में कांग्रेस अपना खाता तक नहीं खोल पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed