फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loksabha Election 2019: Opposition solidarity in five States, fight against each other in 10 states

सिर्फ पांच राज्यों में ही विपक्षी एकजुटता, 10 राज्यों में लड़ेंगे एक दूसरे के खिलाफ

Fri, 15 Feb 2019 04:44 AM IST
गौरव द्विवेदी शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली
शरद गुप्ता, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Fri, 15 Feb 2019 04:44 AM IST
विज्ञापन
Loksabha Election 2019: Opposition solidarity in five States, fight against each other in 10 states
Mahagathbandhan - फोटो : self

आम चुनाव में राष्ट्रीय गठबंधन बना कर भाजपा के खिलाफ मैदान मारने का दावा करने वाले विपक्षी दल कम से कम 10 राज्यों में एक दूसरे के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे। बुधवार को न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने वाला विपक्षी मोर्चा सिर्फ पांच राज्यों में ही भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लड़ेगा। विपक्ष को चुनाव पूर्व गठबंधन का लाभ सिर्फ बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और कर्नाटक की 169 सीटों पर ही मिल पाएगा। जिन 10 राज्यों की 248 सीटों पर विपक्षी दल एक दूसरे के खिलाफ मोर्चा खोलेंगे उनमें पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, उत्तर प्रदेश, केरल और ओडिशा शामिल हैं। 

विज्ञापन


जबकि 15 राज्य और छह केंद्र शासित प्रदेशों की 136 सीटों पर कांग्रेस का भाजपा से सीधा मुकाबला होगा। अकेले चुनाव लड़ने वालों में विपक्षी एकता की सूत्रधार ममता बनर्जी और चंद्रबाबू नायडू सबसे आगे हैं। पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ ममता न तो कांग्रेस से कोई ताल्लुक रखेंगी और न ही वामपंथी दलों से हाथ मिलाएंगी। इसी तरह नायडू भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में कांग्रेस के खिलाफ ही चुनाव लड़ेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में आम आदमी पार्टी उसी कांग्रेस के खिलाफ ताल ठोकेगी जिसके अध्यक्ष उन्होंने न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनाने की जिम्मेदारी दी है। विपक्षी एकता के सूत्रधारों में एक फारूक अब्दुल्ला भी एकला चलो की लाइन पर है। उनकी पार्टी नेशनल कॉन्फ्रेंस जम्मू-कश्मीर में पीडीपी और भाजपा के साथ कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेगी। यहीं स्थिति उत्तर प्रदेश, केरल और ओडिशा में भी दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ममता बनर्जी ने दी सफाई

ममता ने बृहस्पतिवार को सफाई दी कि उनका चुनाव पूर्व गठबंधन उन्हीं राज्यों में होगा जहां संबंधित दल इसके लिए सहमत होंगे। उन्होंने साफ किया कि आप कांग्रेस के साथ तालमेल के लिए इच्छुक है लेकिन कांग्रेस फिलहाल खुद के पैरों पर खड़ी होने की कोशिश कर रही है। इसलिए वह यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में तालमेल के लिए तैयार नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed