फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha : UPSC Last 10 year Recruitment, 9.79 lakh posts are vacant in center, age relaxation not possible

Lok Sabha : यूपीएससी ने 10 साल में चुने सबसे कम उम्मीदवार, केंद्र में 9.79 लाख पद खाली, उम्र में छूट संभव नहीं

Thu, 21 Jul 2022 06:37 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 21 Jul 2022 06:37 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha : UPSC Last 10 year Recruitment, 9.79 lakh posts are vacant in center, age relaxation not possible
UPSC - फोटो : Social Media

यूपीएससी ने 2021-22 के दौरान केंद्र की नौकरियों के लिए 4,119 उम्मीदवारों का चयन किया है, जो 10 साल में सबसे कम हैं। एक मार्च 2021 तक करीब 9.79 लाख पद खाली थे। बुधवार को लोकसभा में कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने बताया, यूपीएससी हर कैलेंडर वर्ष अधिसूचित पदों के लिए परीक्षाओं का आयोजन करता है। 2021-22 के लिए 5,153 रिक्तियां निकाली गई थीं, जिनके लिए आयोग ने 4,119 उम्मीदवारों की सिफारिश की है।

विज्ञापन
  • इससे पहले, 2020-21 में 4,214 और 2019-20 में 5,230 उम्मीदवारों का चयन हुआ था।
  • आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2013-14 में जहां सबसे ज्यादा उम्मीदवारों की भर्तियां हुईं तो बीते साल सबसे कम चयन हुआ।
  • विज्ञापन

वर्ष रिक्तियां चयन
2012-13 5681 5705
2013-14 11326 8852
2014-15 8347 8272
2015-16 8096 6866
2016-17 6726 5735
2017-18 5729 6294
2018-19 5207 4399
2019-20 5913 5230
2020-21 4997 4214
2021-22 5153 4119

सिविल सेवा के लिए उम्र में छूट संभव नहीं

  • सिंह ने कहा, सिविल सेवा परीक्षा में आयु सीमा में छूट और अतिरिक्त मौके देना नहीं है। कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा, कोरोना महामारी के चलते अभ्यर्थियों को उम्र में ढील और अतिरिक्त प्रयास देने का मामला रिट याचिका के जरिए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष था।
  • शीर्ष अदालत के निर्णयों के आधार पर सरकार ने विचार कर पाया कि मौजूदा प्रावधानों में तब्दीली संभव नहीं है। महामारी के कारण एसएससी की इस साल होने वाली भर्तियों के लिए आयु निर्धारण की तिथि एक जनवरी 2022 रखी गई है।

केंद्र के सभी विभाग में डिजिटलीकरण
कार्मिक राज्य मंत्री ने जानकारी दी, सभी विभागों में डिजिटलीकरण या ई-कार्यालय प्रणाली लागू कर दी गई है। सिंह ने बताया, अनेक विभाग नागरिकों को आवेदन व शिकायतें पोर्टलों पर दाखिल करने की सुविधा दे रहे हैं।

केंद्रीय सरकारी विभागों में 40.35 लाख पद हैं स्वीकृत : जितेंद्र सिंह
सिंह ने सदन को बताया, केंद्रीय विभागों में 40.35 लाख पद स्वीकृत हैं। कार्मिक राज्य मंत्री ने कहा कि व्यय विभाग की भुगतान अनुसंधान इकाई की ओर से जारी की गई वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल एक मार्च की स्थिति के अनुसार विभागों और मंत्रालयों में 30,55,876 कर्मचारी पदों पर हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में पदों का सृजन और भरना मंत्रालय/विभाग की जिम्मेदारी है और यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।  स्थायी कर्मचारियों की कुल संख्या 30,87,278 है। इनमें से 3,37,439 कर्मचारी महिलाएं थीं।

एसएससी ने किया 56,150 का चयन
गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि एसएससी द्वारा परीक्षा के अंतिम परिणाम 21 जनवरी 2021 और 28 जनवरी 2021 में घोषित किए गए थे और कुल 55,913 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया था। संशोधित नतीजों के साथ 56,150 उम्मीदवारों का अंतिम रूप से चयन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed