फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha to begin two-day debate on the Constitution on Friday pm modi rajnath singh rahul gandhi

Parliament: लोकसभा में शुक्रवार से होगी संविधान पर दो दिवसीय बहस, पीएम मोदी भी लेंगे हिस्सा

Thu, 12 Dec 2024 09:16 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Thu, 12 Dec 2024 09:16 PM IST
सार

Lok Sabha: लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के मुताबिक, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। जिसे निचले सदन के एजेंडे में भी सूचीबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
Lok Sabha to begin two-day debate on the Constitution on Friday pm modi rajnath singh rahul gandhi
लोकसभा - फोटो : X / @sansad_tv

विस्तार

देश में संविधान को अपनाए जाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में शुक्रवार को लोकसभा में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू होगी। सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को बहस की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बहस का जवाब देंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में 16 दिसंबर को बहस की शुरुआत करेंगे। 17 दिसंबर को पीएम मोदी राज्यसभा में बहस का जवाब देंगे। 
विज्ञापन


लोकसभा के सूचीबद्ध एजेंडे के मुताबिक, भारत के संविधान को अपनाने की 75वीं वर्षगांठ पर विशेष चर्चा होगी। चर्चा प्रश्नकाल के बाद शुरू होगी। जिसे निचले सदन के एजेंडे में भी सूचीबद्ध किया गया है। दो दिवसीय बहस से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने आज एक रणनीति बैठक की। जिसमें शाह और राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा भी शामिल हुए।
विज्ञापन


इससे पहले अमित शाह ने संसद स्थित अपने कार्यालय में जेपी नड्डा, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू समेत वरिष्ठ भाजपा मंत्रियों के साथ बैठक की। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने पार्टी मुख्यालय में एक रणनीति बैठक की। जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के अलावा के सी वेणुगोपाल और जयराम रमेश समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संसद का शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर को समाप्त हो सकता है।  विपक्ष की ओर से लोकसभा में संविधान पर चर्चा राहुल गांधी शुरू कर सकते हैं, जबकि खरगे विपक्ष की ओर से राज्यसभा में बहस शुरू करेंगे। राज्यसभा में 16 और 17 दिसंबर को बहस होगी और प्रधानमंत्री मोदी द्वारा मंगलवार को उच्च सदन में इसका जवाब देने की उम्मीद है। 


संसद के शीतकालीन सत्र में विपक्ष की ओर से संविधान पर बहस कराने की मांग की गई थी।  जिसके बाद एनडीए सरकार ने 13-14 दिसंबर को लोकसभा में और 16-17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर बहस के लिए सहमति जताई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed