फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha suspends Adhir Ranjan Chowdhury Congress says action undemocratic Latest News Update

Lok Sabha: पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी मामले में अधीर लोकसभा से निलंबित; विशेषाधिकार समिति को सौंपी गई रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 10:52 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 10 Aug 2023 10:52 PM IST
सार

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निलंबन के फैसले को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदन का उपयोग चुनावी रैली के लिए किया।

विज्ञापन
Lok Sabha suspends Adhir Ranjan Chowdhury Congress says action undemocratic Latest News Update
कांग्रेस नेता अधीर रंजन - फोटो : ANI

विस्तार

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के प्रस्ताव के बाद इस मामले को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है। समिति की रिपोर्ट आने तक कांग्रेस सांसद लोकसभा से निलंबित रहेंगे।

विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, सदन में चर्चा के दौरान अधीर रंजन ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले को उठाया। इस दौरानन उन्होंने महाभारत के कुछ प्रसंगों का जिक्र किया और प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर गए। इस टिप्पणी के बाद भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने भी अधीर के खिलाफ विवादित बयान दिया। सत्ता पक्ष की ओर से माफी की मांग के बाद अधीर ने इससे साफ इनकार कर दिया। बाद में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि अधीर रंजन के साथ-साथ वीरेंद्र सिंह मस्त का भी व्यवहार सदन की गरिमा के अनुकूल नहीं था। इस पर  मस्त ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन


निलंबन सत्ता के अहंकार को दर्शाता है: खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने निलंबन के फैसले को अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने सदन का उपयोग चुनावी रैली के लिए किया। खरगे ने कहा कि आखिरी दौर में लोकसभा में कांग्रेस के नेता का निलंबन किया गया, जो बेहद अलोकतांत्रिक और दुर्भाग्यपूर्ण है। ये सत्ता के अहंकार और दुर्भावना को दर्शाता है। ये परंपरा संविधान और संसदीय लोकतंत्र दोनों के लिए बहुत घातक सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने कसा तंज- गुड़ का गोबर कैसे करना, इसमें ये माहिर हैं
उन्होंने कहा कि सबसे बड़े विपक्षी दल के नेता का बोलने की सूची में नाम ही नहीं था। 1999 में वाजपेयी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया। तब शरद पवार साहब ने नेतृत्व किया। 2003 में अटलजी की सरकार थी। सोनिया जी ने लीड ली, प्रस्ताव रखा। 2018 में खडगे जी थे, उन्होंने इसे आगे बढ़ाया, लेकिन इस बार अधीर बाबू का क्या हाल हो गया? उनकी पार्टी ने उन्हें बोलने का मौका नहीं दिया, ये तो कल अमित भाई ने बहुत जिम्मेदारी के साथ कहा कि अच्छा नहीं लग रहा है। आपकी उदारता थी कि समय समाप्त हो गया था, तब भी आपने उन्हें मौका दिया। लेकिन गुड़ का गोबर कैसे करना, इसमें ये माहिर हैं।


पीएम ने कहा- हम अधीर बाबू के प्रति अपनी पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं
प्रधानमंत्री ने कहा कि पता नहीं हो सकता है इंडिया से कोई फोन आया हो। कांग्रेस बार-बार उनका अपमान करती है। कभी चुनावों के नाम उन्हें अस्थाई रूप से उन्हें हटा देते हैं। हम अधीर बाबू के प्रति अपनी पूरी संवेदना व्यक्त करते हैं। ...जरा जोर से हंस लीजिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed