{"_id":"5d4ea9808ebc3e6d1c2163b0","slug":"lok-sabha-speaker-told-the-functioning-of-the-session-was-unprecedented-and-say-for-paperless-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम बिरला ने सत्र के कामकाज को बताया अभूतपूर्व, पेपरलेस कार्यवाही की पहल पर दिया जोर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओम बिरला ने सत्र के कामकाज को बताया अभूतपूर्व, पेपरलेस कार्यवाही की पहल पर दिया जोर
Sat, 10 Aug 2019 05:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 10 Aug 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसी सप्ताह सम्पन्न सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र को कामकाज की दृष्टि से अभूतपूर्व बताया और कहा कि अगले सत्र से संसद की कार्यवाही को पेपरलेस बनाने की दिशा में पहल की जायेगी जिससे करोड़ों रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
सत्रहवीं लोकसभा के पहले सत्र के समापण के बाद बिरला ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, इस सत्र में देश की जनता ने देखा कि किस प्रकार से सदन की कार्यवाही बिना व्यवधान के चली। सभी पक्षों ने अपने विचार रखे, चर्चा में हिस्सा लिया, जनता के विषयों को उठाया, विधेयक पर चर्चा की, गैर सरकारी कार्यों में भी हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से जनता में जन प्रतिनिधियों के प्रति सकारात्मक धारणा बनी। इसमें सभी दलों का सहयोग प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि 1952 से लेकर अब तक यह सत्र कामकाज की दृष्टि से अभूतपूर्व रहा। 1952 में पहले सत्र में 32 विधेयक पेश हुए और उसमें 27 विधेयक पारित हुए । वहीं, 17 जून से छह अगस्त तक चले इस सत्र में कुल 37 बैठकें हुईं और करीब 280 घंटे तक कार्यवाही चली। इस सत्र में कुल 33 सरकारी विधेयक विचार के लिए पेश किए गए और 36 विधेयक पारित किए गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस सत्र में सदन ने 72 घंटे अधिक काम किया और अगर इस पर विचार करें तब 12 दिन अधिक संसद चली। बिरला ने कहा कि उनका प्रयास सदन में कामकाज को पेपरलेस बनाने का है। अगले सत्र तक 80 प्रतिशत सदस्यों ने सहमति दी है कि संसद को पेपरलेस बनाने में सहयोग देंगे । इस दिशा में बात चल रही है, हमारा प्रयास होगा कि शत प्रतिशत कामकज को पेपरलेस बनाया जाए ।
स्पीकर ने कहा कि इससे करोड़ों रूपये बचाये जा सकेंगे। इसके साथ ही कागजी कार्यवाही में कई बार सांसदों को डाक देर से पहुंचने की बात भी सामने आई थी जिससे उन्हें विधेयकों का अध्ययन करने में समस्या आती थी। पेपरलेस होने से इलेक्ट्रानिक माध्यम से सदस्यों को सामग्री उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि हर सांसद को इलेक्ट्रानिक उपकरण के लिये राशि दी जाती है। हम सभी सांसदों से संवाद के जरिये पेपरलेस योजना को आगे बढ़ा रहे हैं ।