फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker to decide Winter Session to be held in new Parliament building or old one

केंद्रीय मंत्री बोले: शीतकालीन सत्र नए संसद भवन में होगा या पुराने में, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे तय

Tue, 22 Nov 2022 10:34 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Nov 2022 10:34 PM IST
सार

दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। ये आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker to decide Winter Session to be held in new Parliament building or old one
संसद भवन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 संसद का शीतकालीन सत्र अगले महीने में होना है। शीतकालीन सत्र के लिए तारीखों का एलान भी हो चुका है। इस बीच, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के राज्य मंत्री कौशल किशोर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि नए संसद भवन को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यह परियोजना नवंबर तक पूरी हो जाएगी। ऐसे में लोकसभा अध्यक्ष तय करेंगे कि आगामी शीतकालीन सत्र वहां आयोजित किया जाएगा या नहीं।   

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि परियोजना पटरी पर है और निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं। संसद का शीतकालीन सत्र नए भवन में होगा या पुराने भवन में, इसका फैसला अध्यक्ष करेंगे। संसद का शीतकालीन सत्र 7 दिसंबर से शुरू होगा और 29 दिसंबर को समाप्त होगा।
विज्ञापन


परियोजना के पूरी होने के समय के बारे में केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि तारीख के बारे में घोषणा करना सरकार पर निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिसंबर 2020 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी। ये आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। नए संसद भवन का निर्माण टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड कर रही है। नए भवन में भारत की लोकतांत्रिक विरासत को प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य संविधान हॉल, संसद सदस्यों के लिए एक लाउंज, एक पुस्तकालय, कई समिति कक्ष, भोजन क्षेत्र और पर्याप्त पार्किंग स्थान भी होगा।


सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत, सरकार एक कार्यकारी एन्क्लेव का भी निर्माण करेगी, जिसमें एक नया प्रधान मंत्री कार्यालय (पीएमओ), कैबिनेट सचिवालय, इंडिया हाउस और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed