फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker refers complaints on Danish Ali-Ramesh Bidhuri matter to Privileges Committee

अपशब्द: लोकसभा अध्यक्ष ने रमेश विधूड़ी के खिलाफ शिकायतों को विशेषाधिकार समिति के पास भेजा, जानें पूरा मामला

Thu, 28 Sep 2023 10:37 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Thu, 28 Sep 2023 10:37 PM IST
सार

दानिश अली, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और द्रमुक की कनिमोझी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, वहीं निशिकांत दुबे जैसे कई भाजपा सांसदों ने कहा कि बसपा सदस्य ने दक्षिण दिल्ली के सांसद को सदन में बोलते समय 'उकसाया' और अध्यक्ष से इस पहलू पर भी गौर करने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker refers complaints on Danish Ali-Ramesh Bidhuri matter to Privileges Committee
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भाजपा सदस्य रमेश बिधूड़ी द्वारा बसपा के दानिश अली के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल से जुड़े मुद्दे पर सांसदों की शिकायतों को विशेषाधिकार समिति के पास भेज दिया है।

विज्ञापन


दानिश अली, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और द्रमुक की कनिमोझी सहित कई अन्य विपक्षी सांसदों ने बिधूड़ी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, वहीं निशिकांत दुबे जैसे कई भाजपा सांसदों ने कहा कि बसपा सदस्य ने दक्षिण दिल्ली के सांसद को सदन में बोलते समय 'उकसाया' और अध्यक्ष से इस पहलू पर भी गौर करने का आग्रह किया।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि सभापति ने इन सभी शिकायतों को भाजपा सांसद सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली विशेषाधिकार समिति को भेज दिया है।

एक्स पर एक पोस्ट में, दुबे ने मामले को समिति को भेजने के लिए अध्यक्ष को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, "यह इसलिए संभव हो पाया क्योंकि लोकसभा में भाजपा के पास बहुमत है.' उन्होंने पिछली कई घटनाओं का हवाला देते हुए कहा कि इन मुद्दों की जांच के लिए कोई समिति नहीं बनाई गई और न ही किसी को दंडित किया गया।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संदर्भ में, दुबे ने आरोप लगाया कि राजद-जद (यू)-कांग्रेस सदस्य 2006 में जूते और माइक्रोफोन उछाले थे। सोनिया गांधी 2012 में एक घटना में शामिल थीं, इसके अलावा 2014 में तेलंगाना के गठन के दौरान हंगामा किया गया था और सांसदों को घायल किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed