गुजरातः नर्मदा नदी के तट पर कल से 71वां संविधान दिवस समारोह, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री रहेंगे मौजूद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश के 71वें संविधान दिवस के अवसर पर गुजरात में नर्मदा नदी के किनारे सरदार पटेल प्रतिमा के सान्निध्य में 25 और 26 नवंबर को विशेष आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति वेंकैया नायडू, गुजरात के राज्यपाल और मुख्यमंत्री विजय रूपाणी अतिथि के रूप में भाग लेंगे। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने इसकी जानकारी दी है।
ओम बिरला ने कहा कि संविधान दिवस के अवसर पर 25-26 नवंबर को दो दिवसीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन नर्मदा नदी के तट पर सरदार वल्लभ भाई पटेल की विश्व की सबसे विशाल मूर्ति के सान्निध्य में होने वाला है। ये हमारा 80वां सम्मेलन है लेकिन इसे शताब्दी समारोह के रूप में मनाएंगे।
वहीं राष्ट्रपति भवन ने भी जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 25 नवंबर को गुजरात में केवडिया का दौरा करेंगे जहां वे 80वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।
President Ram Nath Kovind (in file photo) will visit Kevadia in Gujarat on November 25 to inaugurate 80th All India Presiding Officers’ Conference. The two-day conference is being organized by Lok Sabha to celebrate the Constitution Day: Rashtrapati Bhavan pic.twitter.com/LR4JfquxOe
— ANI (@ANI) November 24, 2020