{"_id":"5dd80e1b8ebc3e54d61e1567","slug":"lok-sabha-speaker-om-birla-reprimanded-union-minister-babul-supriyo","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार, पद की मर्यादा को समझने की नसीहत दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने केंद्रीय मंत्री को लगाई फटकार, पद की मर्यादा को समझने की नसीहत दी
Fri, 22 Nov 2019 10:04 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Fri, 22 Nov 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो की टीका टिप्पणियों पर नाराजगी जताते हुए उन्हें मंत्री पद की मर्यादा समझने की नसीहत दी। स्पीकर ने उन्हें दो बार फटकार लगाई। सुप्रियो हंगामे के बीच बार-बार टोकाटाकी कर रहे थे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी ने भूख हड़ताल के दौरान संविदा शिक्षक की मौत का मामला उठाया। राज्य सरकार वहां शिक्षकों के साथ अत्याचार कर रही है। राज्य में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची है। शिक्षकों के खिलाफ बल प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
टीएमसी सांसदों ने इसका तीखा विरोध किया। इस दौरान सुप्रियो ने कई बार अपनी सीट पर खड़े हो कर टिप्पणी की। जिसके बाद स्पीकर ओम बिड़ला सुप्रियो पर नाराज हो गए। उन्होंने कहा, आप मंत्रि पद की मर्यादा समझिये, अब आप अपनी सीट से खड़े नहीं होंगे।
विज्ञापन
जब स्पीकर बोले, दादा नहीं मानेंगे
प्रश्नकाल के दौरान टीएमसी सांसद सौगत राय ने सीएसआईआर में लालफीताशाही का आरोप लगाया। इस पर मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने लंबा चौड़ा जवाब दिया। जवाब के दौरान राय ने मंत्री को कई बार टोका। इस पर स्पीकर ने मंत्री से कहा, चाहे आप एक घंटा बोल लो मगर दादा (सौगत) को संतुष्ट नहीं कर सकते।