फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla inspects sanitization work and preparedness in Parliament amid surge in Covid cases

Budget Session 2022: ओम बिड़ला ने की संसद में तैयारियों की समीक्षा, कोरोना के बीच होना है बजट सत्र का आयोजन

Tue, 11 Jan 2022 05:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Tue, 11 Jan 2022 05:16 PM IST
सार

कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेजी के बीच आगामी बजट सत्र के लिए संसद में की जा रही तैयारियों का आज लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने जायजा लिया।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla inspects sanitization work and preparedness in Parliament amid surge in Covid cases
संसद में तैयारियों का जायजा लेते ओम बिड़ला - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं और संसद का बजट सत्र भी आयोजित होने वाला है। बजट सत्र को देखते हुए संसद में स्वच्छता का काम और अन्य तैयारियां की जा रही हैं। लोकसभा के स्पीकर ओम बिड़ला ने मंगलवार को इन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि सांसद और कर्मचारी महामारी के इस नए दौर में सुरक्षित रहेंगे और सत्र के दौरान बेहतर काम होगा।

विज्ञापन


बिड़ला ने कहा, 'संसद में आगामी बजट सत्र को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। सांसद और कर्मचारी महामारी के दौरान सुरक्षित रहें।' इससे पहले सोमवार को बिड़ला और राज्यसभा के चेयरमैन एम वेंकैया नायडू ने दोनों सदनों के महासचिवों को निर्देश दिया था कि कोरोना वायरस महामारी की स्थिति की विस्तृत समीक्षा करें और आगामी बजट सत्र के सुरक्षित आयोजन करने के लिए प्रभावी सुरक्षा मानक सुझाएं।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि वेंकैया नायडू और ओम बिड़ला ने यह निर्देश यह जानने के लिए किया है कि कोरोना संक्रमण के प्रसार की मौजूदा स्थिति के संदर्भ में पिछले शीत कालीन सत्र के दौरान अपनाए गए कोरोना वायरस के लिए प्रोटोकॉल्स कितने पर्याप्त थे। सूत्रों के अुसार दोनों सदनों के महासचिवों से कहा गया है कि इस संबंध में अपनी रिपोर्ट जितनी जल्दी संभव हो पेश करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed