फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha speaker om birla comments on former BJP minister dr mahesh sharma claims

डॉ. महेश शर्मा के 40 रुपये में प्रसव कराने के दावे पर स्पीकर की टिप्पणी पर जमकर लगे ठहाके

Mon, 29 Jul 2019 08:29 PM IST
अमर शर्मा हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2019 08:29 PM IST
विज्ञापन
lok sabha speaker om birla comments on former BJP minister dr mahesh sharma claims
पूर्व केंद्रीय पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा में सोमवार को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग बिल पर चर्चा के दौरान स्पीकर ओम बिरला की पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा को दी गई सलाह पर जम कर ठहाके लगे। दरअसल इस दौरान डॉ. शर्मा में महज 40 रुपये में एक महिला का प्रसव कराने का दावा किया। इस पर स्पीकर ने ऐसा न बोलने की हिदायत देते हुए कहा कि उनके अस्पताल में भीड़ संभालना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसी दौरान सांसद गौरव गोगोई ने जब पूर्वोत्तर की महिलाओं को उनके ही अस्पताल में भेजने की बात कही तो डॉ. शर्मा ने कहा कि उन्होंने कोई चैरिटेबल अस्पताल नहीं खोल रखा।
विज्ञापन


दरअसल इस बिल पर चर्चा के दौरान डॉ. शर्मा ने डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आमतौर पर डाक्टरों में जबर्दस्त मानवीय भावना होती है। इसी दौरान उन्होंने अपने कैलाश अस्पताल का वाकया सुनाया। उन्होंने कहा कि कुछ समय पूर्व उनके अस्पताल में एक दंपति और कर्मचारियों के बीच कहासुनी हो रही थी। महिला गर्भवती थी और उसे प्रसव कराना था। मगर उनके पास जरूरी 2000 रुपये नहीं थे। डॉ. शर्मा के मुताबिक उस दंपति ने उन्हें बताया कि उनके पास महज 55 रुपये हैं। फिर महिला का वहीं प्रसव कराया गया और उन्होंने उक्त महिला को 55 में से 15 रुपये वापस कर दिये।
विज्ञापन


इस पर स्पीकर बिरला ने कहा यहां ऐसा मत बोलिये। ऐसा सुन कर लोग आपके अस्पताल पहुंचने लगेंगे। फिर भीड़ संभालना बेहद मुश्किल हो जाएगा। इसी बीच कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई  ने कहा कि उनके गृह राज्य असम के कई लोग एम्स में इलाज कराने आते हैं। इनमें से कई को यहां दाखिला नहीं मिलता। अगर डॉ. शर्मा कहें तो वह ऐसे लोगों को उनके अस्पताल में भेजना शुरू कर देंगे। इस पर डॉ. शर्मा ने कहा कि उन्होंने चैरिटेबल अस्पताल नहीं खोल रखा। उनके कहने का आशय यह था कि डॉक्टरों को पर्याप्त सुरक्षा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed