संकट में फंसे आजम खान, लोकसभा में महिला सांसदों ने खोला मोर्चा, सख्त कार्रवाई की मांग
- आजम के गुरुवार को दिए गए आपत्तिजनक बयान पर आज भी गतिरोध जारी
- भाजपा सांसद बयान को लेकर आजम खान से इस्तीफा देने की मांग कर रहे हैं
- कंपनी संशोधन विधेयक और इंडियन मेडिकल काउंसिल विधेयक पर चर्चा रुकी
- चेयर पर बैठीं भाजपा सांसद रमा देवी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने विभिन्न दलों के सांसदों की बात सुनने के बाद कहा कि इस विषय पर वह विभिन्न दलों के नेताओं से बात कर फैसला लेंगे।
स्मृति ईरानी ने साधा आजम पर निशाना
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री और अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने कहा कि यह सदन महिलाओं से ही जुड़ा नहीं है बल्कि पूरे समाज से जुड़ा है। यह पुरुषों सहित सभी सदस्यों पर धब्बा है। यह वह जगह नहीं जहां आप किसी औरत की आंखों में झांकें।
ईरानी ने कहा कि कल यह सदन शर्मसार हुआ है और यह पूरे देश ने देखा है। महिला किसी भी पक्ष की हो किसी को महिला के अपमान का हक नहीं है। आप महिलाओं के साथ बदसलूकी करने के बाद ड्रामा कर के नहीं भाग सकते।
वहीं भाजपा सांसद संघमित्रा मौर्या ने कहा कि उन्हें सदन में आकर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आजम कल इस्तीफे की बात कर रहे थे लेकिन हमें उससे मतलब नहीं है। वह यहां आकर महिला सदस्य जो कल अध्यक्ष थीं उनसे माफी मांगें।
BJP MP Smriti Irani: The entire nation watched yesterday what happened. This House passed the Sexual Harassment of Women at Workplace Bill. I appeal to all to speak in one voice- You cannot misbehave with a woman and get away with it by just dramatizing it. https://t.co/nTWlGR6B6q
— ANI (@ANI) July 26, 2019
तृणमूल कांग्रेस की सांसद मिमी चक्रवर्ती ने कहा, 'कोई भी संसद में खड़े होकर एक महिला से यह नहीं कह सकता कि मेरे आखों में देखो और बात करो। अध्यक्ष महोदय, सभी महिलाएं आपसे कुछ बड़ी कार्रवाई की आशा कर रही हैं।'
TMC MP, Mimi Chakraborty on Azam Khan, in Lok Sabha: Nobody can stand in the Parliament and tell a woman "look into my eyes and talk." Speaker sir, all women here are expecting something big from you on this. pic.twitter.com/0gVWdjUQMH
— ANI (@ANI) July 26, 2019
रविशंकर प्रसाद ने आजम को सस्पेंड करने की मांग की
केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रमा जी वरिष्ठ और आदरणीय नेता हैं और जिन शब्दों का प्रयोग हुआ वह बहुत ही निंदनीय और शर्मिंदगी भरे थे। आजम खान को माफी मांगनी चाहिए या फिर सदन में आते ही उन्हें सस्पेंड किया जाए। वहीं डीएमके सांसद कनिमोझी ने कहा कि महिला सांसद का कल अपमान हुआ है और इसकी घोर निंदा की जानी चाहिए।
Nirmala Sitharaman in Lok Sabha on Azam Khan: To politicize an issue related to women is outrageous, we have to stand together so why the hesitation in some? Why the dilemma? Why add riders? I am not naming anyone for ppl( pointing towards Congress MPs) to interrupt my speech https://t.co/2wqIvNHkjF
— ANI (@ANI) July 26, 2019