{"_id":"6625e3e5de18124020059aa7","slug":"lok-sabha-polls-re-election-in-manipur-parliamentary-constituency-security-2024-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Polls: मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर वोटिंग, 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha Polls: मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर वोटिंग, 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान दर्ज
Mon, 22 Apr 2024 12:53 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:53 PM IST
सार
पूर्वी इंफाल के खुरई विधानसभा क्षेत्र में भी दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां भी मतदान के लिए लोग वापस से एकत्रित हुए हैं।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मणिपुर में जारी हिंसा के बीच भी लोकसभा चुनाव कराए जा रहे हैं। 19 अप्रैल को पहले चरण के मतदान के दौरान धांधली के आरोपों के कारण 11 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग कराने का फैसला लिया गया। इनर मणिपुर के 11 निर्वाचन केंद्रों में आज फिर से मतदान हो रहा है। सोशल मीडिया पर दोबारा मतदान को लेकर एक वीडियो भी जारी किया गया है, जिसमें पूर्वी इंफाल में मोइरंगकम्पु साजेब के एक मतदान केंद्र का नजारा दिखाया गया है। यहां लोग दोबारा मतदान करने के लिए एकत्रित हुए हैं। बता दें कि इनर मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान में सुबह 11 बजे तक 37.54 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
पूर्वी इंफाल के खुरई क्षेत्र में भी दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां भी मतदान के लिए लोग एक बार फिर से एकत्रित हुए हैं।
दो लोकसभा सीटों के लिए हुआ था मतदान
बता दें कि कांग्रेस ने मणिपुर की दो लोकसभा सीट के लिए शुक्रवार को हुए मतदान के दौरान चुनाव में धांधली और बूथ पर कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 47 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी। हालांकि, आपत्तियों पर विचार के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने केवल 11 केंद्रों पर दोबारा मतदान कराने की घोषणा की।
निर्वाचन आयोग के अधिकारी के मुताबिक जिन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया जाएगा, उनमें खुरई निर्वाचन क्षेत्र के मोइरंगकम्पु साजेब और थोंगम लीकाई, क्षेत्रीगाओ के चार और इंफाल पूर्वी जिले के थोंगजू में एक तथा उरीपोक में तीन एवं इंफाल पश्चिम जिले के कोंथौजम में एक मतदान केंद्र शामिल है।
मतदान के दौरान धांधली के लगे आरोप
जातीय संघर्ष से प्रभावित मणिपुर से गोलीबारी, धमकी देने, कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में तोड़-फोड़ करने और मतदान केंद्र पर कब्जा करने के आरोप सामने आए थे। मणिपुर की दो लोकसभा सीट आंतरिक मणिपुर और बाहरी मणिपुर के लिए शुक्रवार को पहले चरण में मतदान हुआ और 72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
धांधली के आरोप लगाने वाली कांग्रेस पार्टी के मणिपुर इकाई के अध्यक्ष के. मेघचंद्र ने कहा कि पार्टी ने मणिपुर के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के पास शिकायत दर्ज कराई। ‘इनर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 36 तथा ‘आउटर मणिपुर’ निर्वाचन क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान कराए जाने की मांग की थी।
विज्ञापन
#WATCH | Manipur: Re-polling in 11 polling stations of I-Inner Manipur Parliamentary constituency being held today.
विज्ञापन
Visuals from a polling station in Moirangkampu Sajeb of Imphal East as people form queues to cast their vote. #LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/jqAu0isiPtविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 22, 2024
पूर्वी इंफाल के खुरई क्षेत्र में भी दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है। यहां भी मतदान के लिए लोग एक बार फिर से एकत्रित हुए हैं।
#WATCH | Manipur: Security heightened as people get in queues in Khurai Assembly Constituency of Imphal East region ahead of re-polling today.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/tJ68BTjhuS
— ANI (@ANI) April 22, 2024