फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls exit polls bjp congress prashant kishor election news in hindi

LS Polls: 'चुनाव-राजनीति की चर्चाओं में समय व्यर्थ न करें', एग्जिट पोल के बाद प्रशांत किशोर का नेताओं पर तंज

Sun, 02 Jun 2024 04:36 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 02 Jun 2024 04:36 PM IST
सार

प्रशांत किशोर ने बताया कि भाजपा ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास और बढ़ा दिए हैं। कई एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि भाजपा तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलेगी और कर्नाटक में एकतरफा जीत हासिल करेगी।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls exit polls bjp congress prashant kishor election news in hindi
प्रशांत किशोर - फोटो : PTI

विस्तार

राजनीतिक विशेषज्ञ प्रशांत किशोर ने शनिवार को एग्जिट पोल के जारी होने के बाद फर्जी पत्रकारों और बड़बोले राजनेताओं पर कटाक्ष किया। उन्होंने लोगों से बेकार की चर्चाओं में अपना समय नष्ट न करने की अपील की। शनिवार को जारी एग्जिट पोल में भविष्यवाणी की गई कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार फिर से प्रधानमंत्री के तौर पर सत्ता संभालेंगे। इस आम चुनाव में भाजपा नीत एनडीए के भारी बहुमत से जीत हासिल करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "अगली बार जब चुनाव और राजनीति की बात हो, तो फर्जी पत्रकारों और बड़बोले राजनेताओं पर अपना कीमती समय खर्च न करें।" जन सुरज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा लोकसभा चुनाव 2024 में 303 सीटें जीत सकती है।
विज्ञापन


एग्जिट पोल के जारी होने से पहले प्रशांत किशोर ने भाजपा नीत एनडीए के प्रदर्शन पर बात करते हुए कहा, "मेरे हिसाब से भाजपा इसबार कुछ अच्छे नंबरों के साथ वापसी कर सकती है। मुझे सीटों की संख्या में कुछ खास बदलाव नहीं दिख रहा। पार्टी को पूर्व और दक्षिण क्षेत्रों में अच्छा समर्थन मिला।" उन्होंने बताया कि दक्षिण में भाजपा के सीटों और वोट शेयर में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




इन राज्यों में भाजपा को मिल सकती है बढ़त
प्रशांत किशोर ने बताया कि भाजपा ने तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल और तमिलनाडु में अपनी उपस्थिति बढ़ाने के प्रयास और बढ़ा दिए हैं। कई एग्जिट पोल में यह दावा किया गया कि भाजपा तमिलनाडु और केरल में अपना खाता खोलेगी और कर्नाटक में एकतरफा जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र और हरियाणा में भाजपा को थोड़ा नुकसान हो सकता है। हालांकि, उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है।

बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने गठबंधन के लिए ‘400 पार’ का नारा दिया था। फिलहाल तीन सर्वे में भाजपा+ को 400 या उससे ज्यादा सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। अगर एग्जिट पोल सच साबित होते हैं, तो मोदी अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार चुनाव में जीत दिलाने के मामले में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। वर्ष 2019 के चुनाव में भाजपा ने 303 सीट जीती थी, जबकि राजग की संख्या 353 थी। कांग्रेस को 53 सीट और उसके सहयोगियों को 38 सीट मिली थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed