फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls BJP president J P Nadda in assam lashes out at opposition parties

Assam: प्रचार के दौरान नड्डा का विपक्ष पर निशाना, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर को देश से जोड़ा गया

Thu, 18 Apr 2024 02:53 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोकराझार Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 18 Apr 2024 02:53 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रचार के दौरान विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), राजद और द्रमुक जैसी विभिन्न पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल हैं।

विज्ञापन
Lok Sabha Polls BJP president J P Nadda in assam lashes out at opposition parties
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि पूर्वोत्तर राज्यों को पूरे देश के साथ जोड़ने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर राज्यों को देश से अलग और नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी गुट को लोगों के कल्याण की चिंता नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी गुट केवल खुद को विभिन्न घोटालों से बचाने की कोशिश में लगी हुई है।
विज्ञापन


कांग्रेस पर पूर्वोत्तर राज्यों को नजरअंदाज करने का आरोप
असम के कोकराझार में एनडीए उम्मीदवार जयंत बसुमतारी के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "कांग्रेस की नीति पूर्वोत्तर को देश से अलग और नजरअंदाज करने का है। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हिमंत विस्वा सरमा की सरकार है, जिन्होंने पूर्वोत्तर को पूरे देश से जोड़ने का काम किया। दस साल पहले जब आप दिल्ली जाते थे, तब वहां लोग आपसे यह पूछते थे कि आप किस देश से हैं। अब यह पूरी तरह से खत्म हो चुका है।"
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में बोडो उग्रवादी संगठन के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर को लेकर नड्डा ने दावा किया कि पिछले दस वर्षों में इस क्षेत्र में विद्रोही हमलों और स्थानीय लोगों की मौत में कमी हुई है। पूर्वोत्तर के 70 फीसदी क्षेत्रों से सशस्त्र बल अधिनियम को हटा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्ष के नेता भ्रष्टाचार में शामिल: नड्डा
नड्डा ने आगे कहा, "वर्तमान के अच्छे दिन की सराहना करने के लिए अतीत के बुरे दिन को याद करना होगा।" उन्होंने बताया कि कांग्रेस से लेकर समाजवादी पार्टी (सपा), राजद और द्रमुक जैसी विभिन्न पार्टियों के नेता भ्रष्टाचार के कई मामलों में शामिल हैं। भाजपा नेता ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, "उन्होंने कोयला से लेकर अंतरिक्ष तक भ्रष्टाचार किया।" नड्डा ने बताया कि विपक्षी के नेता या तो जमानत पर बाहर है, या फिर जेल में बंद है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि लालु यादव जैसे नेता जमानत पर बाहर है और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता जेल में बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed