{"_id":"661a4690cdf4c922c70a7273","slug":"lok-sabha-polls-baramati-constituency-sunetra-pawar-reacts-on-sharad-pawars-remarks-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: शरद पवार के 'बाहरी' वाले बयान पर छलका अजित की पत्नी का दर्द, जानें क्या बोलीं सुनेत्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: शरद पवार के 'बाहरी' वाले बयान पर छलका अजित की पत्नी का दर्द, जानें क्या बोलीं सुनेत्रा
Sat, 13 Apr 2024 02:18 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Sat, 13 Apr 2024 02:18 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने बात की। उन्होंने कहा कि लोगों में बहुत ज्यादा उत्सुकता है। बारामती क्षेत्र के लोगों ने यहां विकास देखा है। मेरी उम्मीदवारी जनता की मांग थी। लोगों के जोश को देखकर लग रहा है कि स्थिति काफी सकारात्मक है।
विज्ञापन
सुनेत्रा पवार
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को हाल ही में राकांपा-शरदचंद्र पवार (एनसीपी-एससीपी) पार्टी के प्रमुख शरद पवार ने कथित तौर पर इशारों-इशारों में 'बाहरी पवार' कहा था। इस पर बारामती से राकांपा उम्मीदवार सुनेत्रा पवार ने प्रतिक्रिया दी है। मीडिया ने जब उनसे इसपर सवाल किया तो वह भावुक हो गईं।
लोकसभा चुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "लोगों में बहुत ज्यादा उत्सुकता है। बारामती क्षेत्र के लोगों ने यहां विकास देखा है। मेरी उम्मीदवारी जनता की मांग थी। लोगों के जोश को देखकर लग रहा है कि स्थिति काफी सकारात्मक है।"
बता दें कि बारामती से सुनेत्रा पवार एनसीपी-एससीपी की उम्मीदवार सुप्रिया सुले के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाली है। महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। बारामती में 7 मई को मतदान होगा।
लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने बारामती के लोगों से अपनी पत्नी सुनेत्रा पवार को जीताने की अपील की। उन्होंने बारामती के लोगों से कहा कि जनता ने उनकी चाचा की बेटी को तीन बार चुना है, लेकिन अब उन्हें चाचा की पुत्रवधू को चुनना चाहिए। अजित पवार के इस बयान पर शरद पवार ने पलटवार किया था। उन्होंने अपनी बेटी सुप्रिया सुले का जिक्र करते हुए कहा एक असली पवार है और सुनेत्रा पवार की तरफ इशारा करते हुए उन्हें बाहरी पवार कहा था।
विज्ञापन
#WATCH | Pune: NCP candidate from Baramati, Sunetra Pawar gets emotional when asked about Sharad Pawar's remark calling her 'outsider Pawar'
विज्ञापन
Sunetra Pawar is the wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar and is contesting LS elections against NCP-SCP MP Supriya Sule from… pic.twitter.com/sJauAJa2fgविज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 13, 2024
लोकसभा चुनाव को लेकर सुनेत्रा पवार ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा, "लोगों में बहुत ज्यादा उत्सुकता है। बारामती क्षेत्र के लोगों ने यहां विकास देखा है। मेरी उम्मीदवारी जनता की मांग थी। लोगों के जोश को देखकर लग रहा है कि स्थिति काफी सकारात्मक है।"
#WATCH | Pune, Maharashtra: On the upcoming general elections, NCP's Baramati Lok Sabha candidate and wife of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar Sunetra Ajit Pawar says, "The excitement is high among people...Baramati constituency has witnessed work of development. My candidature… pic.twitter.com/ygbEvwJO1b
— ANI (@ANI) April 13, 2024