फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Polls 2019: No Chances of Congress-AAP alliance, says Gopal Rai

आप नेता गोपाल राय का बड़ा बयान, कहा-कांग्रेस से गठबंधन की अब कोई गुंजाइश नहीं

Tue, 19 Mar 2019 05:21 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prabudhh Jain Updated Tue, 19 Mar 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Polls 2019: No Chances of Congress-AAP alliance, says Gopal Rai
arvind kejriwal-rahul gandhi

आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को सिरे से खारिज करते हुए कहा है कि कांग्रेस के अनिर्णय की स्थिति को देखते हुए आप ने अब गठबंधन की पहल पर समय नष्ट नहीं करने का फैसला किया है । 

विज्ञापन


आप की दिल्ली इकाई के संयोजक गोपाल राय ने संवाददाताओं से कहा कि देशहित में हमें जितना झुकना था झुक लिया, अब कोई अगर-मगर नहीं, आम आदमी पार्टी अब अपना और समय नष्ट नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आप होली के बाद अपना चुनाव अभियान शुरू करेगी। आप सांसद संजय सिंह की राकांपा नेता शरद पवार से गठबंधन को लेकर मुलाकात के सवाल पर राय ने कहा कि आप देशव्यापी महागठबंधन का हिस्सा है, लेकिन दिल्ली में किसी गठबंधन में नहीं है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले दिनों आप नेता और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कई बार दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन की इच्छा जताई, लेकिन कांग्रेस ने जवाब में हर बार ना कहा।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच कांग्रेस में चिट्ठी युद्ध भी शुरू हो चुका है। शीला दीक्षित ने राहुल गांधी को आप से गठबंधन न करने को लेकर चिट्ठी लिखी। जिसके बाद दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने आप से गठबंधन के समर्थन में कांग्रेस अध्यक्ष को चिट्ठी लिखी। इस दौरान ये खबर भी आई कि शरद पवार दोनों की दोस्ती करवाने मैदान में उतरे हैं। 

(इनपुट- भाषा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed