फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha MP CR Patil Gujarat BJP president and Jamyang Tsering Namgyal appointed as ladakh president

लोकसभा सांसद सीआर पाटिल गुजरात भाजपा अध्यक्ष नियुक्त, जामयांग सेरिंग को मिली लद्दाख की कमान

Mon, 20 Jul 2020 05:03 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 20 Jul 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha MP CR Patil Gujarat BJP president and Jamyang Tsering Namgyal appointed as ladakh president
सीआर पाटिल, जामयांग सेरिंग (फाइल फोटो) - फोटो : social media

भाजपा ने गुजरात और लद्दाख के लिए नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी ने नवसारी से लोकसभा सांसद सीआर पाटिल को गुजरात का नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जामयांग सेरिंग नामग्याल को लद्दाख का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।

विज्ञापन







2019 के लोसकभा चुनाव में गुजरात की नवसारी लोकसभा सीट से सीआर पाटिल ने 6,89,668 वोट के अंतर से बड़ी जीत हासिल की थी। जीतूभाई वाघाणी के स्थान पर सी आर पाटिल को नया अध्यक्ष बनाया गया है। बता दें कि पार्टी ने हाल ही में दिल्ली और हिमाचल प्रदेश सहित कई प्रदेशों में अपने अध्यक्ष बदले हैं। जेपी नड्डा धीरे-धीरे संगठन को मजबूत कर रहे हैं। 
विज्ञापन

 


जामयांग सेरिंग नामग्याल लगातार चर्चा में रहते हैं। वह लोकसभा में भाषण देकर चर्चा में आए थे। लद्दाख के सांसद नामग्याल उस समय चर्चा में आए जब उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के प्रस्ताव पर संसद में चली चर्चा में जोरदार भाषण दिया था। 

 

नामग्याल ने कहा कि एक केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर लद्दाख का न केवल बेहतर विकास होगा बल्कि हमें एक अलग पहचान भी मिलेगी। जम्मू और कश्मीर के साथ हमारी कोई समानता नहीं है, हमारी पहचान काफी अलग है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed