फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Elections Result 2019: Removing Jinnahs photo from AMU is priority said Aligarh BJP MP

जीत के बाद बोले भाजपा सांसद- पाकिस्तान भिजवाएंगे अलीगढ़ विश्वविद्यालय में रखी जिन्ना की तस्वीर

Fri, 24 May 2019 03:17 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Fri, 24 May 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections Result 2019: Removing Jinnahs photo from AMU is priority said Aligarh BJP MP
lok sabah election 2019 - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश की अलीगढ़ लोकसभा सीट से चुने गए भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश कुमार गौतम ने जीतने के बाद बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि चुनाव जीतने के बाद अब अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में लगी जिन्ना की तस्वीर को हटा कर पाकिस्तान भेजना मेरी पहली प्रथमिकता है। 

विज्ञापन

 
सतीश गौतम अलीगढ़ सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े और जीते। उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार डॉ अजीत बाल्यान को करीब ढाई लाख से भी ज्यादा वोटों के अंतर से हरा कर जीत हासिल की है। इससे पहले भी 2014 लोकसभा चुनाव में अलीगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सतीश कुमार ही जीत दर्ज कर सांसद बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके इस बयान के बाद एक बार फिर जिन्ना की तस्वीर को हटाने वाला मामला तूल पकड़ सकता है। गौरतलब है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉल में देश के कई जाने-माने राजनेताओं की तस्वीर लगी हुई है। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार यह उन लोगों की तस्वीरें हैं, जिन्हें कॉलेज ने लाइफटाइम सदस्यता से सम्मानित किया है। इनमें पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर भी शामिल है, जिसका भाजपा समेत कई संगठन विरोध करते हैं।


मालूम हो कि मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर पर यह विवाद पिछले साल ही उठा था, जब एक भाजपा नेता ने जिन्ना को भारत का विभाजनकर्ता बताते हुए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के हॉल में लगी उनकी तस्वीर को हटाने की मांग की थी। कई दिनों तक यह मामला विवादों में रहा और इससे कई तरह की हिंसक घटनाएं भी हुई थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed